Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 27892, अब तक 872 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 27892, अब तक 872 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद  देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,892 हो गई है, जिसमें 20,8357 सक्रिय हैं, 6185 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 872 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 36 और बिहार में 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 27892 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 381 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6185 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में 440 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 7628 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 19 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 342 हो गयी है। वहीं राज्य में 1076 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 230 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 3301 हो गयी है तथा 18 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 151 पर पहुंच गयी है।
    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात चिंताजनक होते जा रहे है जहां पिछले 24 घंटाें में 293 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2918 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 54 हो गयी है। दिल्ली में अबतक कुल 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 102 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2185 हो गया। राज्य में संक्रमण से छह लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। तमिलनाडु में 64 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1885 हो गई तथा राज्य में एक और संक्रमित के मौत के बाद से संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 24 हो गयी। मध्य प्रदेश में इस वायरस के चपेट में अबतक 2096 आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान चार और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 103 हो गयी है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 75 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1868 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 29 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक 289 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में इस दौरान 11 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 1002 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है जिससे मरने वालों की संख्या में 26 बनी हुयी है। केरल में 458 लोग संक्रमित हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1097 और कर्नाटक में 503 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 31 और 19 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 523 है और छह लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 18, पश्चिम बंगाल में 20, केरल में चार, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 90 हज़ार लोगो पर है 1 वेंटिलेटर, कैसे जीतेंगे यह जंग
    Next Article बिहार : मुंगेर में फिर मिले 13 नए मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 290

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.