झारखंड सचिवालय में अब नहीं होगी कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई नियुक्ति, आउटसोर्सिंग पर भी रोक
रांची: झारखंड के सरकारी सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है. अब सचिवालय और उससे जुड़े सरकारी कार्यालयों में इन पदों पर नई नियुक्ति नहीं होगी. इतना ही नहीं, आउटसोर्सिंग के जरिए भी सामान्य सरकारी कामकाज के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं रखे जा सकेंगे. हेमंत सोरेन सरकार ने इन पदों पर नई भर्ती और पद सृजन का रास्ता बंद करने का फैसला किया है. कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद सामने आए वित्त विभाग के संलेख के अनुसार, पहले से स्वीकृत लेकिन खाली पड़े … Read More