AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Johar Live Breaking :अमेरिका से डिपोर्ट हुआ खालिस्तानी समर्थक सुरिंदर सिंह ‘ठिकरीवाल’ दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, शंभू-राजपुरा रेल ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई

जोहार लाइव ब्यूरो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के समर्थक सुरिंदर सिंह उर्फ ठिकरीवाल को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया. उसे अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था और अमेरिकी सरकार के साथ तालमेल के बाद भारत डिपोर्ट किया गया.उसके भारत पहुंचते ही NIA ने उसे हिरासत में ले लिया. सुरिंदर सिंह की गिरफ्तारी 27 अप्रैल 2026 को शंभू और राजपुरा स्टेशनों के बीच हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के मामले में हुई है. धमाका डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की रेल लाइन पर किलोमीटर नंबर 1174-5 के … Read More

फादर स्टेन स्वामी की मौत के पांच साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने निपटाई जमानत याचिका, विशेष अदालत के फैसले को दी थी चुनौती

मुंबई/रांची : झारखंड में आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले फादर स्टेन स्वामी की मौत के पांच साल बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी ओर से दायर जमानत याचिका का निपटारा कर दिया है. भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार किए गए स्टेन स्वामी ने विशेष एनआईए अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी. बुधवार को जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस अजय शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता की मौत हो चुकी है. ऐसे में अब यह मामला निष्प्रभावी हो गया है. अदालत ने इसी आधार पर याचिका का … Read More

झारखंड : मिहिजाम लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध

जामताड़ा : मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बालक को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं. बरामद जेवरात में एक जोड़ा पायल, गले का हार और एक चेन शामिल है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा ने बुधवार को मेरी जान थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय शिव कुमार पासी, निवासी कानगोई, … Read More

Johar Live Exclusive : झारखंड में अफीम की खेती नष्ट करने के लिए अभियान चलाने के लिए आईजी सीआईडी ने तैयार किया एक्शन प्लान, डीसी, एसपी, डीएफओ की टास्क

किसलय शानू राज्य के विभिन्न जिलों में अफीम की खेती के बारे पता कर अभियान चलाकर नष्ट करने के लिए अब सीआईडी ने एक्शन प्लान तैयार किया है. आईजी ने इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कर गृह सचिव और डीजीपी को भेज दिया. इसके अलावा अभियान चलाने के लिए सभी डीसी, एसपी और डीएफओ को टास्क दिया है. रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अफीम की अवैध खेती का मौसम शुरू हो चुका है. पिछले कुछ वर्षों के लगातार प्रयास और अभियान से इस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका है. इस बार पूरे फसली वर्ष 2026 से अप्रैल 2027) … Read More

झारखंड : टंडवा NTPC हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता देने का निर्देश

चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ. प्लांट में निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के स्ट्रक्चर पर काम चल रहा था, इसी दौरान दुर्घटना हो गई. कई कर्मचारी करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा प्लांट के सीएचपी-जेएच-1 लोकेशन पर हुआ. बता दें, कन्वेयर बेल्ट के निर्माण कार्य में थायसन कंपनी मुख्य ठेकेदार के रूप में जुड़ी थी, जबकि सिंपलेक्स कंपनी पेटी ठेकेदार के तौर पर काम करा रही थी. इस घटना … Read More

Breaking टंडवा में NTPC का काम कर रहे 5 कर्मी की मौत, कन्वेनर बेल्ट का चल रहा था काम

चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कन्वेयर बेल्ट पर काम करने के दौरान कई कर्मचारी करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए. हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो चुकी है.

सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट पर झारखंड में आक्रोश, दयामनी बारला से गीताश्री उरांव तक ने की कार्रवाई की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो जमशेदपुर: टाटा स्टील के आदिवासी संवाद कार्यक्रम ‘संवाद 2026’ में झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर झारखंड में आक्रोश है. घटना के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने इसकी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मंगलवार शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं और युवतियों ने सूर्य सिंह बेसरा को घेरकर उनके साथ मारपीट की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान उनके बाल भी खींचे गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव … Read More

झारखंड : देवघर को मिलेगी 49 किमी लंबे बाईपास की सौगात, जमीन अधिग्रहण की अंतिम अधिसूचना जारी

देवघर: देवघर को जल्द ही 49 किलोमीटर लंबे बाईपास की सौगात मिल सकती है. इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 5 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना में देवघर बाईपास के लिए 14 प्लॉट की कुल 0.5830748 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की घोषणा की है. यह बाईपास NH-333 और NH-133 को NH-114A से जोड़ेगा. राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा 3D के तहत जारी इस अधिसूचना के अनुसार, संबंधित जमीन राजपत्र में प्रकाशन के साथ सभी तरह … Read More

झारखंड में भूजल का अवैध दोहन करने वालों को बड़ी राहत, जुर्माने में मिलेगी 75 प्रतिशत तक छूट

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड में बिना अनुमति भूजल का दोहन करने वाली औद्योगिक और खनन परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब ऐसी पात्र परियोजनाओं को पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति यानी जुर्माने में 75 प्रतिशत तक की छूट मिल सकेगी. केंद्र सरकार ने भूजल निकासी से जुड़े पुराने उल्लंघनों के निपटारे के लिए ‘भूजल प्रभार (विवाद समाधान) योजना, 2026’ अधिसूचित की है. यह योजना झारखंड समेत 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू होगी. राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से एक साल तक इसका लाभ लिया जा सकेगा. जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण … Read More

टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम तत्काल बंद करे, आदिवासियों को नाच-गाने के लिए बुलाने से विकास नहीं होगा : रतन तिर्की

जमशेदपुर: टाटा कंपनी के संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक और वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के साथ कथित मारपीट की घटना पर झारखंड आंदोलनकारी एवं जनजातीय सलाहकार परिषद (TAC) के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने टाटा कंपनी से संवाद कार्यक्रम तत्काल बंद करने की मांग की है. रतन तिर्की ने कहा कि जिस कार्यक्रम में देशभर के आदिवासियों को आमंत्रित किया जाता है, वहां एक वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी के साथ मारपीट होना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है. इस घटना ने कार्यक्रम के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े किए … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More