रांची : झारखंड सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर तय कर दिया है. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकारी कार्यालयों, सरकारी उपक्रमों और राष्ट्रीयकृत बैंकों में सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके तहत एनआई एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत कुल 23 राजपत्रित अवकाश निर्धारित किए गए हैं. इस सूची में राष्ट्रीय पर्वों के साथ राज्य के प्रमुख त्योहारों और आदिवासी पर्वों को भी शामिल किया गया है.
2027 में कब-कब रहेगी छुट्टी
सरकार की ओर से निर्धारित राजपत्रित अवकाश की सूची इस प्रकार है.
जनवरी
– 26 जनवरी (मंगलवार) – गणतंत्र दिवस
मार्च
– 6 मार्च (शनिवार) – महाशिवरात्रि
– 10 मार्च (बुधवार) – ईद-उल-फितर
– 22 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन
– 23 मार्च (मंगलवार) – होली
– 26 मार्च (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
अप्रैल
– 9 अप्रैल (शुक्रवार) – सरहुल
– 14 अप्रैल (बुधवार) – डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
– 15 अप्रैल (गुरुवार) – रामनवमी
– 19 अप्रैल (सोमवार) – महावीर जयंती
मई
– 17 मई (सोमवार) – ईद-उल-जुहा (बकरीद)
– 20 मई (गुरुवार) – बुद्ध पूर्णिमा एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती
जून
– 16 जून (बुधवार) – मुहर्रम
अगस्त
– 25 अगस्त (बुधवार) – जन्माष्टमी
सितंबर
– 11 सितंबर (शनिवार) – करमा पूजा
अक्टूबर
– 2 अक्टूबर (शनिवार) – महात्मा गांधी जयंती
– 7 अक्टूबर (गुरुवार) – महाअष्टमी
– 8 अक्टूबर (शुक्रवार) – महानवमी
– 9 अक्टूबर (शनिवार) – विजयादशमी
– 29 अक्टूबर (शुक्रवार) – दीपावली
नवंबर
– 4 नवंबर (गुरुवार) – छठ महापर्व, सायंकालीन अर्घ्य
– 5 नवंबर (शुक्रवार) – छठ महापर्व, प्रातःकालीन अर्घ्य
दिसंबर
– 25 दिसंबर (शनिवार) – क्रिसमस
रविवार को पड़ने वाले पर्वों पर अलग से छुट्टी नहीं
सरकार की सूची के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती और मिलाद-उन-नबी रविवार को पड़ रहे हैं. इसलिए इन अवसरों पर अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है. हालांकि, जिन प्रतिष्ठानों में रविवार सामान्य कार्यदिवस होता है, वहां इन अवसरों पर छुट्टी रहेगी.
इस तरह वर्ष 2027 में सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों और राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए एनआई एक्ट के तहत 23 राजपत्रित अवकाश निर्धारित किए गए हैं.
Also Read : आदिवासी और सरकारी जमीन की अवैध रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, हेमंत कैबिनेट ने दी मंजूरी

