AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

जून 2026 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आने की चेतावनी दी थी, जिसके ठीक तीन महीने बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा, खाद्य, खाद और वित्त संकट के एक साथ गहराने की बात कही है. इस समय पूरी दुनिया की सबसे बड़ी चिंता सप्लाई चेन को लेकर है, क्योंकि युद्ध और व्यापारिक मार्गों में रुकावट के कारण अनाज, खाद और ईंधन की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उत्पादन लागत और आम आदमी की रसोई तक पहुँचने वाली कीमतों पर पड़ रहा है. नेताओं के वे बयान, जिन्होंने … Read More

राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उद्योग और कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव को भी प्रत्याशी घोषित किया है और दोनों नेताओं ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? धनराज नाथवानी मुख्य रूप से कॉरपोरेट क्षेत्र और रिलायंस समूह से जुड़े हैं और कारोबार के अलावा उनकी गहरी पहचान खेल प्रशासन में भी रही है. नवंबर 2022 में उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) का … Read More

JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

जोहार लाइव ब्यूरो जेपीएससी परीक्षा घोटाले की कोर्ट में चल रही सुनवाई में बुधवार 30 सितंबर को एक और अहम बात की पुष्टि हुई. सीआईडी ने कोर्ट के समक्ष बताया कि जेपीएससी सदस्या डॉ अजीता भट्टाचार्य ने अपने पीए के कहने पर कैंडिडेट के नंबर बढ़वाए और उसे पास भी कराया. जिस कैंडीडेट को पास कराने के सबूत मिले हैं, वह कैंडिडेट फिलहाल डीएसपी के पद पर तैनात है. बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी और अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने इसे संगठित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला … Read More

ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार रात शुरू हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मूसा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड आतंकी था और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में उसकी तलाश थी. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद बडगाम के यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सेना के चिनार कॉर्प्स के मुताबिक तलाशी के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाबलों … Read More

आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस (ATS) ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. बीते 25 सितंबर 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में की गई इस खुफिया आधारित कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ईरानी नौका को पकड़ा गया. जहाज की तलाशी लेने पर उससे 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. इस नौका पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में … Read More

झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

विजय उराँव बेहतर रोजगार की आस में झारखंड के युवाओं का विदेश रुख करना पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, लेकिन हाल ही में वियतनाम में हुई एक दर्दनाक घटना ने इस रास्ते की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जमशेदपुर के विनय यादव और रांची के राजा कुमार वियतनाम के दलात शहर में योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे. बीते 25 सितंबर को काम से लौटते समय एक सड़क हादसे में राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस … Read More

झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

रांची। झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द प्रमोशन और लंबे समय से अटके ACP/MACP समेत दूसरे सेवा लाभ मिल सकते हैं. DGP तदाशा मिश्र ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए. उन्होंने अगले एक साल में रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों के मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने और 15 दिनों के भीतर विभिन्न संवर्गों में 50 प्रतिशत पदों का रोस्टर क्लियर कर रिक्तियों की सूची मुख्यालय को देने का आदेश दिया. आरक्षी से पुलिस अवर निरीक्षक तक प्रमोशन के मामले निपटेंगे DGP ने सभी जिलों के अधिकारियों को आरक्षी से … Read More

मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

पारंपरिक थाप बिखेरता मांदर, कला और संस्कृति की अनूठी बानगी पेश करता डोकरा क्राफ्ट, आदिवासी आभूषण और टसर सिल्क… झारखंड की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को वैश्विक पटल पर दर्ज कराने वाले इन गौरवशाली उत्पादों के बाद, अब राज्य के जंगल, करघे और रसोई के कई अन्य अनमोल उत्पाद भी जीआई (भौगोलिक संकेत) टैग की कतार में हैं. खूँटी की ‘करनी शॉल’ से लेकर बरसात के मौसम में जंगलों से मिलने वाले ‘रुगड़ा’ और हर घर की रसोई की शान ‘धुस्का’ तक—फिलहाल छह ऐसे स्थानीय उत्पाद हैं, जिन्हें आधिकारिक जीआई पहचान मिलने का इंतज़ार है. छह उत्पाद कतार में झारखंड … Read More

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

​नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के एक नए आतंकी मॉड्यूल और उसकी साजिश के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है. एनआईए ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ​इस बड़ी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए 13 आरोपियों में से 8 को असम से, 4 को पश्चिम बंगाल से और 1 को केरल … Read More

कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के मामले में आरोपी 30 वर्षीय साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि आरोपी एक साल से अधिक समय से हिरासत में है और उसके खिलाफ लगाए गए अपराधों में अधिकतम सजा तीन साल तक है. कोर्ट ने यह भी माना कि इस स्तर पर आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है. साहदेव उरांव ने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More