धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के तहत 10 राज्यों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है. इसमें झारखंड को 58 करोड़ और बिहार को 114 करोड़ मिले हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों को वित्तीय मंजूरी के पत्र सौंपे. इस मंजूरी में पश्चिम बंगाल को 290 करोड़, हरियाणा को 198 करोड़ और छत्तीसगढ़ को 181 करोड़ मिले हैं. धान के बाद खाली खेतों में दाल की खेती पर जोर रबी सीजन शुरू होने के साथ केंद्र ने पूर्वी भारत के … Read More