Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची के बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार, 29 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ पहले यह देखेगी कि सोरेन की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिट याचिका इस स्तर पर सुनवाई योग्य है या नहीं.

    हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जांच पूरी होने तक उनके खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया टालने की मांग खारिज कर दी गई थी. सोरेन की दलील है कि मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जिस मूल अपराध से जुड़ा है, उसकी जांच और कार्यवाही का असर इस मामले पर भी पड़ता है. ऐसे में जांच पूरी होने तक आरोप गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए.

    हालांकि, हाईकोर्ट आज सीधे मामले के आरोपों की मेरिट पर सुनवाई नहीं करेगा. सबसे पहले यह तय होना है कि निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दाखिल यह क्रिमिनल रिट याचिका इस रूप में सुनवाई योग्य है या नहीं.

    30 सितंबर को PMLA कोर्ट में आरोप गठन पर सुनवाई

    इस मामले में विशेष पीएमएलए अदालत ने आरोप गठन के लिए 30 सितंबर की तारीख तय कर रखी है. 24 सितंबर को हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे. उन्होंने केस से जुड़े दस्तावेजों को देखने के लिए समय मांगा था. इसके बाद अदालत ने उन्हें छह दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई 30 सितंबर तय की थी.

    मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं. हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की प्रक्रिया अभी बाकी है. अब 30 सितंबर को अदालत इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी.

    यह मामला रांची के बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है. ईडी के मुताबिक, इस जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हेरफेर, फर्जी दस्तावेज और जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़े आरोपों की जांच की गई है. इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

    इस मामले में 18 सितंबर को भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. तब अदालत ने PMLA कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया था. यानी 29 सितंबर की सुनवाई का सीधा सवाल यह है कि सोरेन की नई क्रिमिनल रिट याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं.

    Also Read : बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया
    Next Article कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.