Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंद्रनील सेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    बंगाल में दुर्गा पूजा से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने मंगलवार तड़के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनसे जुड़े लोगों के कोलकाता स्थित करीब 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई दुर्गा पूजा के प्रिव्यू शो के नाम पर पास बेचने और करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में की जा रही है.

    ईडी की टीम ने कसबा स्थित इंद्रनील सेन के आवास के अलावा हिंदुस्तान पार्क, हाइलैंड पार्क समेत कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत की जा रही है.

    ‘मास आर्ट’ के प्रिव्यू शो पर जांच

    जांच का केंद्र ‘मास आर्ट’ नाम की संस्था द्वारा आयोजित किए गए दुर्गा पूजा प्रिव्यू शो हैं. ईडी के अनुसार, 2021 में कोलकाता की दुर्गा पूजा को UNESCO की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ सूची में शामिल किए जाने के बाद इस संस्था का गठन किया गया था.

    आरोप है कि संस्था ने बिना अनुमति UNESCO के नाम और लोगो का इस्तेमाल किया और खुद को उसकी आधिकारिक साझेदार के तौर पर पेश किया. इसके बाद शहर के 24 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों को UNESCO द्वारा चयनित बताए जाने के आधार पर प्रिव्यू शो के लिए लोगों को पास बेचे गए.

    जांच के मुताबिक, इन पास की कीमत 1,749 रुपये से लेकर 5,499 रुपये तक रखी गई थी. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2022 से 2024 के बीच करीब 1.14 लाख लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया. आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया से करीब 50 से 60 करोड़ रुपये जुटाए गए और इस रकम का इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया. हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी ईडी कर रही है.

    जून में दर्ज हुई थी शिकायत

    इस मामले में जून में बाहूबाजार थाने में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन, उनकी पत्नी मधुछंदा सेन और ‘मास आर्ट’ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. अब ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रिव्यू शो के नाम पर जुटाई गई रकम किन-किन बैंक खातों में पहुंची और कथित वित्तीय लेनदेन में कौन-कौन लोग शामिल थे.

    फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद ही मामले में सामने आए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

    Also Read : बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    durga puja Durga Puja Pass Scam ED raid ED Raid Kolkata Enforcement Directorate Financial Fraud Indranil Sen Indranil Sen News Kolkata ED Raid Kolkata News Mass Art PMLA UNESCO Durga Puja West Bengal ED West Bengal News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
    Next Article ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.