Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    जेपीएससी परीक्षा घोटाले की कोर्ट में चल रही सुनवाई में बुधवार 30 सितंबर को एक और अहम बात की पुष्टि हुई. सीआईडी ने कोर्ट के समक्ष बताया कि जेपीएससी सदस्या डॉ अजीता भट्टाचार्य ने अपने पीए के कहने पर कैंडिडेट के नंबर बढ़वाए और उसे पास भी कराया. जिस कैंडीडेट को पास कराने के सबूत मिले हैं, वह कैंडिडेट फिलहाल डीएसपी के पद पर तैनात है.

    बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी और अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट ने इसे संगठित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला माना है.

    दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और सेटिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में रांची कोर्ट ने मुख्य आरोपी और JPSC सदस्या डॉ. अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक ब्रज कुमार राम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

    अदालत के समक्ष प्रस्तुत केस डायरी और अभियोजन पक्ष यानी सीआईडी के तर्कों से यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने पद और रसूख का इस्तेमाल कर जेपीएससी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली, नंबर बढ़ाने और उम्मीदवारों का चयन करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

    सीआईडी ने कोर्ट ने क्या कहा

    सीआईडी ने कोर्ट के समक्ष बताया कि आरोपी ब्रज कुमार राम, JPSC सदस्या डॉ. अजिता भट्टाचार्य का पीए होने के नाते परीक्षा से जुड़ी गोपनीय प्रक्रियाओं और उम्मीदवारों तक सीधी पहुंच रखता था. यह पूरी तरह से पद के दुरूपयोग का मामला बनता है.

    इसके अलावा उसने कहा कि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने कथित तौर पर आदित्य पांडेय के कहने पर जेपीएससी सदस्या से मिलकर इंटरव्यू में एक उम्मीदवार (मनीष कुमार) के 80 नंबर बढ़वाए, जिससे उसका चयन डीएसपी के पद पर हुआ. इसके एवज में 5 लाख रुपये लेने का आरोप है.

    मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी और अन्य सह-आरोपियों (रामबीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार) के बानय के अनुसार, 11-13वी जेपीएससी परीक्षा के दौरान कई उम्मीदवारों (जैसे Dy. SP रॉबिन कुमार, शैलेश सिन्हा, मनीष कुमार, राजेश कुमार राजक और गौतम कुमार रवि) की सेटिंग के लिए प्रति उम्मीदवार 15 लाख रुपये तक का लेन-देन हुआ. इसमें चेयरमैन और अन्य सदस्यों के हिस्से की रकम को उनके करीबियों तक पहुंचाया जाता था, जबकि अजिता मैडम के हिस्से की रकम उनके पीए ब्रज कुमार राम को दी गई.

    वहीं सीडीपीओ परीक्षा में भी धांधली की बात सीआईडी कोर्ट के समझ रखा है. सीआईडी ने कोर्ट को बताया, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सीडीपीओ (CDPO) परीक्षा में 20 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार के हिसाब से 4 अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई थी, जिसमें प्रमोद पाठक भी शामिल हैं.

    सीआईडी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच, दिसंबर 2025 के मिजोरम/आइजोल दौरे के सुराग, बैंक खातों के विवरण और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से इस संगठित रैकेट के पुख्ता सबूत मिले हैं. सीडीआर के जरिए आरोपी की बातचीत बिंसिस के निदेशक अरुण कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता और 14वीं JPSC PT परीक्षा में सफल हुए 6 उम्मीदवारों से भी जुड़ी पाई गई है.

    Also Read : होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    BINSYS Technology CID जांच Johar @ 12 PM JPSC SCAM NEWS JPSC परीक्षा घोटाला TDPL कोर्ट जमानत याचिका खारिज झारखंड प्रतियोगी परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग ब्रज कुमार राम रांची कोर्ट सोनू कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार
    Next Article SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.