AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

कोयला चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र (बोकारो और करगली) में गुरुवार 1 अक्टूबर को सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बोकारो के चरकपानिया गांव के पास स्थित वेदकारो माइंस इलाके में छापेमारी कर 207.17 टन ग्रेड-4 कोयला जब्त किया है. मौके से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों ने पहले इलाके की निगरानी की. ड्रोन से निगरानी के साथ क्विक रिएक्शन टीम (QRT) और स्निफर डॉग्स को भी अभियान में लगाया गया. इसके बाद वेदकारो माइंस के आसपास … Read More

एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले होटल, रेस्तरां, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे खान-पान से जुड़े कारोबार का खर्च काफी बढ़ गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,810 रुपये का हो गया है, जबकि सितंबर महीने में इसकी कीमत 2,747.50 रुपये थी. इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, इस बढ़ोतरी से व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ा है. प्रमुख … Read More

ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

रिपोर्ट : किसलय शानू रांची। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल फोन गुम होने के बाद मायूस लोगों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौटाने का सिलसिला जारी है. यह कार्य झारखंड़ पुलिस के जाबांज पदाधिकारी कर रहे है. इस कार्य के बाद से झारखंड़ पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. झारखंड़ पुलिस CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचा रहे हैं. विगत 25 सितंबर 2026 को राज्य के 24 जिलों में कुल 1114 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराए गए हैं. पुलिस … Read More

पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

किसलय शानू: रांची पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच के द्वारा नशे के सौदागर 11 लोगों को रिकॉर्ड तैयार किया है. रिकॉर्ड में वैसे सौदागर का नाम शामिल किया गया है, जो पहले के केस में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर निकल चुके है या वर्तमान में जेल से सजा काटकर बाहर निकले हैं. इन 11 लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जा सके. इसलिए स्पेशल ब्रांच ने ऐसे लोगों के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार करके सभी जिलों के एसपी को उपलब्ध कर दिया है, इसके साथ ही मामले में यह निर्देश … Read More

SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

रांची में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हजारों कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में लोक भवन के सामने जुटे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की. SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर देश भर में विपक्ष पहले से मुखर है. झारखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब JMM भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतर आया है. रांची के अलावा खूंटी, रामगढ़ और लोहरदगा से भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे थे. सभी रांची कॉलेज मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से … Read More

CBI

आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

वर्ष 2017 में रांची के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त तपस कुमार दत्ता समेत आयकर विभाग के अधिकारियों और निजी लोगों के खिलाफ दर्ज सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये को लेकर रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने अहम आदेश दिया है. अदालत ने रकम के दावेदार प्रमोद कुमार धनुका की याचिका मंजूर करते हुए 9,64,410 रुपये रिलीज करने का निर्देश दिया है. अदालत ने यह भी दर्ज किया कि सीबीआई ने इस रकम को अपराध से अर्जित संपत्ति के रूप में दावा नहीं किया है. रकम छतिपूर्ति बांड और समान राशि के दो जमानतदारों की शर्त पर वापस की … Read More

बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

रांची. बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में बुधवार को हुई कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. इस मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री की ओर से आरोप गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन विशेष पीएमएलए अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने हाई कोर्ट … Read More

CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

रांची : सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है. यह पोस्ट हिडन बायोग्राफी नामक एक फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है. इसमें आरोप है कि फेसबुक पेज में लिखा गया है कि झारखंड में बुर्का, हिजाब या मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध माना जायेगा. वहीं यह भी लिखा गया है कि बिहार के बाद इसी तरह का नियम झारखंड में भी लागू कर दिया गया है और लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस फैसले का समर्थन करते हैं. इस गंभीर मामले … Read More

ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने अब सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन तक लड़ाई तेज करने का फैसला किया है. नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया. बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला समेत करीब 20 दलों के नेता शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन बैठक में अपनी बात रखी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली. इसमें … Read More

सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई. जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी की कि अगर पुलिस की जांच का यही तरीका है तो यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए और राज्य की सभी जांच CBI को सौंप देनी चाहिए. मामला एक शिकायतकर्ता की याचिका से जुड़ा है. शिकायतकर्ता ने कोर्ट को बताया कि मोटरसाइकिल से जुड़ी एक घटना के बाद उसने बाइक सवार को मौके पर पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More