झारखंड : आईआईएम रांची में स्पेस इकोनॉमी का रोडमैप तैयार करने पर मंथन, 2033 तक 44 अरब डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य
रांची. भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर और 2040 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आईआईएम रांची में स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया. इसमें अंतरिक्ष उद्योग के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने भारत की स्पेस इकोनॉमी के लिए साझा रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की. मुख्य जोर निजी निवेश, स्टार्टअप्स, तकनीकी नवाचार और अंतरिक्ष सेवाओं के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रहा. कार्यक्रम में न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राधा कृष्ण ए. मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार … Read More