AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा महिला थाना में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना परिसर में संरक्षण में रखी गई एक महिला अचानक लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और महिला की तलाश में शहर समेत रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी उषा यादव बीते कुछ दिनों से भटकते हुए करमाटांड़ पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया और बुधवार को महिला थाना लेकर आई थी। पुलिस ने महिला … Read More

अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad : धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में गोली लगी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध लोहा कटिंग और इलाके में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय … Read More

पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। वह गांव के स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह झोला छाप डॉक्टर के रूप में भी आसपास के लोगों का इलाज करते थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से निकल गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों … Read More

9 महीने का इंतजार खत्म, 10 हजार सहायक आचार्यों को जून के पहले सप्ताह से मिलेगा वेतन

Ranchi : झारखंड के लगभग 10 हजार नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब नौ महीने से वेतन का इंतजार कर रहे इन शिक्षकों को अब जल्द ही उनका भुगतान मिलने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्यरत शिक्षकों का वेतन हर हाल में शुरू किया जाए। इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भुगतान प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, जून माह के पहले सप्ताह से सहायक आचार्यों के खाते में वेतन भेजने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ये सभी शिक्षक पिछले कई महीनों … Read More

SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यभर में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी अब पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय राज्य के अलग-अलग जिलों में बैठकों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन बैठकों में जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (BLA) को SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन और जनगणना … Read More

गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद नैयना … Read More

जब सड़क पर उतरे एसपी और मस्जिद पहुंचे डीसी… खूंटी में बकरीद बनी भाईचारे और भरोसे की मिसाल

Khunti : खूंटी शहर की फिजा गुरुवार की सुबह कुछ अलग थी। मस्जिदों से उठती तकबीर की आवाजें, नए कपड़ों में सजे बच्चे, हाथों में टोपी संभाले बुजुर्ग और नमाज के लिए बढ़ते कदम… हर तरफ बकरीद की रौनक दिखाई दे रही थी। लेकिन इस बार खूंटी की बकरीद सिर्फ त्योहार तक सीमित नहीं रही। यह दिन प्रशासन, पुलिस और आम लोगों के बीच भरोसे, अपनापन और भाईचारे की एक नई तस्वीर भी छोड़ गया। सुबह होते ही जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग नमाज अदा … Read More

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शादी में शरीक होने से पूर्व दबोचा गया 1 लाख का इनामी अमृत होरो

Ranchi : PLFI संगठन का हेड अमृत होरो अब पुलिस के कब्जे में है। बीते देर रात रांची पुलिस की टीम ने अमृत होरो को जमाकेल गांव से पकड़ा है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर क्यूआरटी ने अमृत को पकड़ा है। गिरफ्तार अमृत होरो पर झारखंड सरकार ने 1 लाख का इनाम रखा था। फिलहाल पुलिस अमृत होरो को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। अमृत होरो के पकड़ाने से पीएलएफआई संगठन को बड़ा झटका मिला है। पुलिस के डर से छिपा रहता था सीमावर्ती इलाके में अमृत होरो सूत्रों के अनुसार पीएलएफआई का हेड … Read More

नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद

Simdega : महाराष्ट्र के नागपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई में झारखंड के सिमडेगा से जुड़े बड़े अफीम कारोबार का खुलासा हुआ है। नागपुर की नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल और उमरेड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिमडेगा के एक होटल संचालक के घर से भारी मात्रा में अफीम, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 68 लाख 83 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। नागपुर में ट्रक चालक की गिरफ्तारी से खुला मामला जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को नागपुर ग्रामीण की नारकोटिक्स विरोधी … Read More

ऑनलाइन गेम में पैसा हारकर घर से भागा किशोर, रांची पुलिस ने दिल्ली से सकुशल किया बरामद

Ranchi : ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत बच्चों और परिवारों के लिए लगातार चिंता का कारण बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला रांची से सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद तनाव में आए 15 वर्षीय किशोर ने घर छोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि रांची पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की मदद से किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, रांची के रहने वाले आशविन आनंद 24 मई को अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More