Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 May, 2026 ♦ 9:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार तड़के हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने में गोली लगी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध लोहा कटिंग और इलाके में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग की गई थी।

    सीने में फंसी है गोली

    गोली लगने के बाद परिजन घायल रिक्की सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी उसके सीने में फंसी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

    पत्नी ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

    घायल युवक की पत्नी चंदा कौर ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पति शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान कुछ युवक वहां मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब रिक्की सिंह ने उन्हें देखकर शोर मचाया तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। चंदा कौर ने हर्ष, गोपु और उनके अन्य साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    घटनास्थल से मिला खोखा और कटा हुआ तार

    घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा और रोपवे का कटा हुआ तार बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि बरामद सामान इस मामले को अवैध लोहा कटिंग और चोरी के कारोबार से जोड़ता है। इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि सुबह करीब चार बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रोपवे के लोहे की कटाई और अवैध कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : पलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला

    Shots Fired in Dispute Over Illegal Iron Trade; Youth Seriously Injured अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली युवक गंभीर रूप से घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में सहायक शिक्षक की निर्मम ह’त्या, शराब पिलाकर रेत डाला गला
    Next Article रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    Latest Posts

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    May 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.