Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट
    झारखंड

    रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लंबे समय से चल रही परियोजनाएं समस्या को दूर करने की दिशा में अब बड़ी पहल शुरू हुई है। गर्मी और हीटवेव के बीच मरीजों, उनके मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। ऐसे में अब रिम्स प्रशासन ने खराब पड़े परियोजनाएं इकाइयों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। रिम्स प्रशासन के समन्वय से मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अस्पताल परिसर में लगी परियोजनाएं इकाइयों के तकनीकी सर्वे, मरम्मत और रखरखाव में सहयोग देने की सहमति दी है। कंपनी की ओर से दिए गए प्रस्ताव को रिम्स प्रबंधन ने मंजूरी दे दी है। इस पहल की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ की अध्यक्षता में आगे बढ़ाई जा रही है। इस दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. शिव प्रिये, डॉ. अजय कुमार, डॉ. साकेत वर्मा और डॉ. शिशिर भी मौजूद रहे।

    शुरुआती जांच में 10 यूनिट मिली खराब

    रिम्स परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगी पेयजल यूनिटों की शुरुआती तकनीकी जांच की गई। जांच में करीब 10 यूनिट ऐसी मिलीं, जिन्हें मामूली मरम्मत, सर्विसिंग और कुछ पुर्जे बदलकर फिर से चालू किया जा सकता है। पहले चरण में इन्हीं यूनिटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के हिसाब से अन्य मशीनों की भी मरम्मत और तकनीकी बदलाव किए जाएंगे ताकि अस्पताल में लगातार साफ पेयजल उपलब्ध हो सके।

    नियमित मेंटेनेंस की भी होगी व्यवस्था

    रिम्स प्रशासन अब सिर्फ मरम्मत तक सीमित नहीं रहना चाहता। योजना है कि अधिकृत सर्विस एजेंसियों के जरिए इन पेयजल इकाइयों का नियमित मेंटेनेंस भी कराया जाए। इससे भविष्य में मशीनें लंबे समय तक खराब नहीं रहेंगी और मरीजों को राहत मिलेगी। बीते कुछ दिनों से रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच रिम्स में पेयजल संकट की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा था। कुछ रिपोर्टों में यह भी सामने आया कि अस्पताल में साफ पानी की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रिम्स में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार पाइपलाइन खराब होने और पानी सप्लाई बाधित होने की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को परेशान होना पड़ा है।

    अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

    रिम्स प्रशासन की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अस्पताल में पेयजल व्यवस्था काफी बेहतर होगी। खासकर गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सकती है। साथ ही CSR के जरिए निजी कंपनियों की भागीदारी से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

    Also Read : अवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध लोहा कारोबार के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
    Next Article बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.