Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद नैयना अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों और आसपास के लोगों को शक हुआ। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही सभी के होश उड़ गए। नैयना दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन से लटकी मिली।

    घटना की सूचना तुरंत प्रतापपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति गुलजार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि मृतका मूल रूप से हजारीबाग जिले के बकसपुरा की रहने वाली थी। शादी के बाद से दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसे में अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवार सदमे में हैं।

    प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

    Also Read : पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances Following Dispute Over Golgappas; Husband Taken into Custody गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पति हिरासत में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त
    Next Article SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.