Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 May, 2026 ♦ 8:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यभर में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी अब पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

    पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय राज्य के अलग-अलग जिलों में बैठकों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन बैठकों में जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (BLA) को SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन और जनगणना से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया जा रहा है।

    बताया गया कि 20 और 21 अप्रैल 2026 को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया था। बैठक में SIR और जनगणना के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है और कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

    इसी रणनीति के तहत 25 मई को लोहरदगा और 26 मई को गुमला में बड़ी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बूथ स्तर तक के पदाधिकारी और BLA शामिल हुए। विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मतदाता सूची सत्यापन के दौरान किस तरह लोगों की मदद करनी है और कैसे हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में सुनिश्चित करना है।

    झामुमो ने अगले चरण की बैठकों का कार्यक्रम भी तय कर लिया है। 2 जून को पश्चिम सिंहभूम, 3 जून को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा 4 जून को सिमडेगा में संगठनात्मक बैठकें होंगी। इन बैठकों में भी जिला से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।

    बैठकों के दौरान झामुमो भाजपा पर लगातार हमला भी बोल रही है। विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों को रोकने की रही है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं और अधिकारों में बाधा डाली जाती है, फिर उसी मुद्दे पर राजनीति की जाती है।

    उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि SIR और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को व्यवस्था से बाहर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में SIR के बाद बड़ी संख्या में राशन कार्ड रद्द किए गए, जबकि पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” बताकर सूची से हटाए गए।

    विनोद पांडेय ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक गलती नहीं बल्कि गरीबों के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि आज अगर लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे तो कल उन्हें राशन और दूसरी सरकारी योजनाओं से भी वंचित किया जा सकता है।

    झामुमो अब इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और बूथ-बूथ तक अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी का उद्देश्य एक ओर लोगों को जागरूक करना है, वहीं दूसरी ओर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना भी है।

    JMM Shifts into 'Mission Mode' Over SIR and Census; Prepares to Strengthen Organization Down to the Booth Level SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

    Related Posts

    चतरा

    गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

    May 28, 2026
    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    May 28, 2026
    Latest Posts

    SIR और जनगणना को लेकर मिशन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

    May 28, 2026

    गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

    May 28, 2026

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    May 28, 2026

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.