Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त
    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की जान चली गई। पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव निवासी दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करने बटसारा गांव आया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि काम के दौरान ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।

    काम करते वक्त मशीन में फंसा हाथ

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोल्हना गांव से एक ट्रैक्टर तीन मजदूरों को लेकर बटसारा गांव निवासी सुरेश पासवान के खलिहान में पुआल काटने पहुंचा था। वहां सभी मजदूर मशीन से पुआल काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहा था। तभी अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया। मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।

    मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे तक हंगामा

    घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी चिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर मजदूर की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ट्रैक्टर मालिक से उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसको लेकर घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक तनाव और गतिरोध बना रहा। ग्रामीण लगातार मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में ट्रैक्टर मालिक की ओर से मुआवजे की राशि देने पर सहमति बनी, तब जाकर परिजन शांत हुए और पुलिस को आगे की कार्रवाई करने दी गई।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गोल्हना और बटसारा गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह, उपेन्द्र नाथ सिंह और हरेन्द्र राम समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और खलिहानों में काम के दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं।

    Also Read : रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी
    Next Article गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.