Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा महिला थाना में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना परिसर में संरक्षण में रखी गई एक महिला अचानक लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और महिला की तलाश में शहर समेत रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी उषा यादव बीते कुछ दिनों से भटकते हुए करमाटांड़ पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया और बुधवार को महिला थाना लेकर आई थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके परिवार की जानकारी जुटाई और परिजनों से संपर्क कर उन्हें जामताड़ा आने की सूचना भी दी थी। पुलिस महिला के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।

    सुबह गायब हो गई महिला

    शुक्रवार सुबह जब महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर पहुंचीं तो उषा यादव थाना परिसर में मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना तत्काल महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी को दी गई। मामला सामने आते ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया और पूरे विभाग में हलचल मच गई।

    रेलवे स्टेशन और शहर में चलाया गया सर्च अभियान

    महिला के लापता होने की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना क्षेत्र के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और आसपास के रेलवे स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें महिला की तलाश में जुट गईं। जामताड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह और एएसआई राकेश कुमार रेलवे स्टेशन तथा शहर के विभिन्न इलाकों में महिला की तलाश करते नजर आए। वहीं महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ वाहन से आसनसोल की दिशा में रवाना हुईं।

    आसनसोल जाने की बात पूछ चुकी थी महिला

    पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने पहले पुलिसकर्मियों से आसनसोल जाने के रास्ते और साधनों के बारे में जानकारी ली थी। इसी आधार पर पुलिस को आशंका है कि वह आसनसोल की ओर निकल गई हो सकती है। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए उस दिशा में भी खोजबीन तेज कर दी गई है।

    नहीं मिला कोई सुराग

    समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चला रही है। साथ ही रेलवे और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    Also Read : दुमका मेडिकल कॉलेज के नाम पर छिड़ा विवाद, चंपाई बोले- इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    Woman Suddenly Disappears from Jamtara Women's Police Station; Police Department Thrown into Turmoil जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका मेडिकल कॉलेज के नाम पर छिड़ा विवाद, चंपाई बोले- इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तय, हजारीबाग नगर निगम ने कसी कमर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    क्राइम

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026

    निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    July 14, 2026

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.