Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका मेडिकल कॉलेज के नाम पर छिड़ा विवाद, चंपाई बोले- इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    झारखंड

    दुमका मेडिकल कॉलेज के नाम पर छिड़ा विवाद, चंपाई बोले- इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : झारखंड के दुमका जिले स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने अस्पताल का नाम “गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल” किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे संताल हूल के इतिहास और आदिवासी वीरांगनाओं के सम्मान से जुड़ा मामला बताया है। चंपाई सोरेन ने कहा कि फूलो-झानो सिर्फ नाम नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और संघर्ष का प्रतीक हैं। ऐसे में उनके नाम को हटाना या बदलना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।

    अधिकारियों से की बात

    पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अस्पताल निर्माण का काम कर रही लार्सन एंड टर्बो कंपनी के प्लानिंग मैनेजर और मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल से भी बातचीत की है। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल के नाम में बदलाव को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। चंपाई सोरेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नाम में सुधार नहीं किया गया तो 30 जून को हूल दिवस के मौके पर संताल परगना के माझी हाड़ाम और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों का बड़ा जुटान दुमका में होगा।

    “मुर्मू” शब्द जोड़ने की मांग

    चंपाई सोरेन ने मांग की कि अस्पताल के नाम में “मुर्मू” शब्द भी जोड़ा जाए, ताकि फूलो-झानो मुर्मू की ऐतिहासिक पहचान बनी रहे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और वीरांगनाओं के योगदान के बारे में पता होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने दिग्घी इलाके में बनने वाले प्रस्तावित बस टर्मिनल का नाम चांद-भैरव के नाम पर रखने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि संताल हूल के नायकों और आदिवासी समाज के महान लोगों को सम्मान देना जरूरी है। चंपाई सोरेन के बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है। आदिवासी संगठनों और स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्मा सकता है।

    Also Read : शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को नहीं मिली राहत, इंग्लैंड जाने की अनुमति खारिज

    Bjp Bus Terminal Champai Soren Chand-Bhairav Dumka dumka news Government Medical College Hospital Hul Diwas Jharkhand Politics Larsen and Toubro Majhi Hadam Medical College Controversy Phulo Jhano Medical College Hospital Phulo Jhano Murmu Santhal Hul Santhal Pargana social debate Tribal community Tribal Heroines Tribal Identity
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को नहीं मिली राहत, इंग्लैंड जाने की अनुमति खारिज
    Next Article जामताड़ा महिला थाना से अचानक गायब हो गई महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.