AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा मरम्मत कार्य

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को रविवार को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) ने इसकी पूर्व सूचना जारी करते हुए बताया है कि 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, नामकुम में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। निगम के अनुसार, ग्रिड सब-स्टेशन में 33 केवी हाफ मेन बस तथा 33 केवी पानी टंकी फीडर के मेन बस आइसोलेटर की मरम्मत की जानी है। यह कार्य बिजली व्यवस्था … Read More

झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

Ranchi : झारखंड में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात झांगुर गिरोह के सरगना और पांच लाख रुपये के इनामी अपराधी रामदेव उरांव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसके साथ गिरोह के दो सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव और सुबास उरांव ने भी हथियारों के साथ सरेंडर किया। यह आत्मसमर्पण रांची और गुमला जिला पुलिस की संयुक्त टीम के समक्ष किया गया। रांची के रूरल एसपी गौरव गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि शनिवार 30 मई को रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि झांगुर ग्रुप का प्रमुख रामदेव उरांव और उसके साथी रांची-गुमला सीमा क्षेत्र में … Read More

जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित अशोका होटल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में काम करने वाले एक रसोइये का शव संदिग्ध हालत में बाथरूम से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपाड़ा निवासी 36 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है। काफी देर तक नहीं दिखा तो शुरू हुई तलाश जानकारी के अनुसार, अप्पू प्रमाणिक कई वर्षों से अशोका होटल में रसोइये के तौर पर काम कर … Read More

कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक पारा शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि ब्याज के साथ पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पारा शिक्षक ने अपने ही साथी पारा शिक्षक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी पारा शिक्षक उदय सिंह के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र यादव छतरपुर के नाग बाबा क्षेत्र का रहने वाला है। वह भी पारा शिक्षक के … Read More

चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप बीती रात चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही एक मारुति ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ब्रेजा कार चित्रा से जामताड़ा की ओर जा रही थी। जब वाहन शेखपुरा गांव के पास पहुंचा, तभी कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के … Read More

जामताड़ा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स कारोबारी को लूटा

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार शाम अपराधियों ने एक ज्वेलर्स कारोबारी को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फतेहपुर बाजार स्थित बर्मा ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत बर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड के पास बजरंगबली मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अमरजीत बर्मा रोज की तरह रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के … Read More

जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे और किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नगर विकास विभाग केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी इसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैफिक प्रबंधन और कचरा निस्तारण व्यवस्था को … Read More

छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुटिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस छठ तालाब के पास अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। … Read More

फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार 28 मई की रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग साइबर अपराध से … Read More

रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा

Ranchi : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और PLFI के नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी नक्सली … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More