AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड को मिले 6 नए IPS अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की कैडर लिस्ट

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित अधिकारियों के कैडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। एक जून को जारी इस अधिसूचना के तहत देशभर के 147 सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी और कैडर प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न राज्यों में नियुक्ति दी गई है। इस सूची में झारखंड को छह नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। झारखंड कैडर में आए छह नए IPS अधिकारी गृह मंत्रालय की ओर … Read More

JEE Advanced 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Ranchi : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद रांची के पर्सिस्टेंस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड में खुशी का माहौल है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि संस्थान की उपलब्धियों में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया है। 17 मई 2026 को आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में दिव्यांश साहू, वेदांश राज, स्वस्ति समृद्धि, सौम्यक तिवारी, आदित्य कुमार, प्रांजल चौधरी और हर्षी रानी शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपनी … Read More

रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा

Ranchi : आरपीएफ ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी। कोच में मिले संदिग्ध यात्री चेकिंग … Read More

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Ranchi : दो दिनों तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन फिर मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश थमते ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों के मुकाबले 4.2 डिग्री अधिक है। हालांकि इससे पहले हुई लगातार बारिश के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई थी, … Read More

देर रात रांची की सड़कों पर उतरे सिटी, रूरल और ट्रैफिक एसपी, चलाया एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बीती देर रात पुलिस ने शहरभर में विशेष अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक साथ एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की गई। इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस के आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर इसकी निगरानी करते नजर आए। सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने अभियान की … Read More

रांची के पूर्व सिटी एसपी विद्यानंद मिश्र नहीं रहे, कुसुम विहार में ली अंतिम सांस

Ranchi : राजधानी में 1980 के दशक में कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विद्यानंद मिश्र नहीं रहे। वह 82 वर्ष के थे। डीआईजी रैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। वह मूल रूप से हरिहरपुर, दरभंगा के रहने वाले थे। वर्ष 1980 के दशक में रांची के सिटी एसपी भी रह चुके थे। मोहराबादी स्थित कुसुम विहार में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र दीपक मिश्र एक अखबार में कार्यरत हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को सुबह 11 बजे मोरहाबादी कुसुम विहार स्थित आवास से हरमू मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। इस खबर के बाद से पुलिस महकमे में … Read More

रोपवे केबल विवाद में चली गोली, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने मीडिया को बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का … Read More

एक अपशब्द, बेकाबू गुस्सा और ह’त्या… 48 घंटे में खुला जंगल में मिले शव का खौफनाक राज

Pakur : पाकुड़ के बड़ा चटकम गांव के जंगल में मिले एक सड़े-गले शव की गुत्थी को पाकुड़ पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान हुए विवाद और एक महिला के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी इस हत्या की वजह बनी। जंगल में मिला था सड़ा-गला शव 28 मई को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलौंग ओपी अंतर्गत बड़ा चटकम गांव के जंगल में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को … Read More

ज्वेलर्स दुकान का ताला काटकर गहने उड़ाने वाले 4 चोर गिरफ्तार, बकरीद में खर्च कर दिए चोरी के पैसे

Ranchi : रांची सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हुंडरू फॉल मुख्य मार्ग पर स्थित सोनी ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गैस कटर से दुकान का ताला काटकर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदवे पिठोरिया निवासी 22 वर्षीय अरमान अंसारी, ईरबा निवासी 19 वर्षीय फरहान अंसारी, 22 वर्षीय एजाज शाह और 20 वर्षीय हसनैन अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए चांदी के आभूषण, घटना में इस्तेमाल कार, बाइक, गैस कटर मशीन, सिलेंडर और … Read More

जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Ranchi : मानसून की दस्तक से पहले राजधानी रांची के जलजमाव प्रभावित इलाकों में नगर निगम की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में रविवार सुबह नगर आयुक्त सुशांत गौरव एक बार फिर अधिकारियों की टीम के साथ पंचशील नगर पहुंचे और इलाके की जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालियों की स्थिति, बारिश के दौरान पानी जमा होने वाले स्थानों और जल निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमणों की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि पंचशील … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More