Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आरपीएफ ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बताई गई है।

    जानकारी के अनुसार, आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी।

    कोच में मिले संदिग्ध यात्री

    चेकिंग के दौरान ट्रेन के बी-3 कोच में तीन युवक चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में मिले। जब आरपीएफ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो उनके जवाब संतोषजनक नहीं लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

    नामकुम स्टेशन पर उतारकर की गई जांच

    ट्रेन के रवाना होने के बाद आरपीएफ टीम ने तीनों युवकों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा। वहां विधिसम्मत तरीके से सभी बैगों की जांच की गई। तलाशी के दौरान बैगों से कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 61 किलोग्राम पाया गया।

    बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) और अंकित पाठक (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    डीडी किट से हुई पुष्टि

    सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में बरामद पदार्थ की जांच डीडी किट से की गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि जब्त पदार्थ गांजा ही है। इसके बाद गांजा और अन्य सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया।

    जीआरपी को सौंपे गए आरोपी

    आरपीएफ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित प्राथमिकी तैयार कर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची के हवाले कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

    इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

    इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार, स्टाफ ए.जे. अंसारी, आर.के. सिंह, हेमंत और छोटे कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Also Read : चाईबासा में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा Major RPF Crackdown at Ranchi Station: Three Smugglers Apprehended with 61 kg of Ganja रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article JEE Advanced 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.