Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दो दिनों तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन फिर मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश थमते ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों के मुकाबले 4.2 डिग्री अधिक है। हालांकि इससे पहले हुई लगातार बारिश के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी।

    डालटनगंज रहा सबसे गर्म

    राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का असर महसूस हुआ। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम नजर आई।

    मझगांव में हुई सबसे ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में सबसे अधिक 39.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी रांची में भी 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में मौसम सुहावना रहा, लेकिन रविवार को धूप निकलने के बाद गर्मी फिर बढ़ गई।

    आज फिर बदल सकता है मौसम

    मौसम विभाग ने एक जून को राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी और अन्य मौसमी गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

    11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

    सतर्क रहने की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि आंधी और बारिश के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बीच-बीच में आंधी और बारिश का दौर भी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी और बदलते मौसम, दोनों के लिए तैयार रहना होगा।

    Also Read : देर रात रांची की सड़कों पर उतरे सिटी, रूरल और ट्रैफिक एसपी, चलाया एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

    Heat Intensifies Again After Two Days of Relief; Orange Alert Issued for Storms and Rain in Several Districts Today. आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात रांची की सड़कों पर उतरे सिटी, रूरल और ट्रैफिक एसपी, चलाया एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान
    Next Article ऑटो और बोरवेल ट्रक की जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.