Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑटो और बोरवेल ट्रक की जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल
    झारखंड

    ऑटो और बोरवेल ट्रक की जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2026Updated:June 1, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में सोमवार सुबह जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास एक ऑटो और बोरवेल ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बुजुर्ग की मौके पर हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ऑटो में सवार थे आठ लोग

    जानकारी के अनुसार, ऑटो में दो बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया गांव के पास सामने से आ रहे बोरवेल ट्रक से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना में गोरयाथान निवासी 65 वर्षीय चन्द्रिका यादव सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के दौरान उनका पैर कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

    पांच घायलों की हालत गंभीर

    हादसे में समसुन बीबी (65 वर्ष), पीर मोहम्मद (35 वर्ष), समीरा खातून (30 वर्ष), लालदेव (36 वर्ष) और सरिता देवी (54 वर्ष) घायल हो गए। इनमें समसुन बीबी और पीर मोहम्मद की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में 10 वर्षीय अभिषेक कुमार समेत दो बच्चों को भी चोट लगी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

    हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना कैसे हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

    Also Read : दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Accident Victims auto accident Auto Borewell Truck Collision Breaking news Jharkhand Chandrika Yadav Death Hussainabad News injured in accident Jharkhand news Local News Palamu Medininagar news Palamu accident Palamu district Palamu News police investigation Road Accident road mishap road safety rural Jharkhand news traffic accident truck accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    Next Article इंटर के बाद एडमिशन की टेंशन, रांची यूनिवर्सिटी में 4 हजार सीटें घटने की आशंका

    Related Posts

    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.