Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 30, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित अशोका होटल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में काम करने वाले एक रसोइये का शव संदिग्ध हालत में बाथरूम से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपाड़ा निवासी 36 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है।

    काफी देर तक नहीं दिखा तो शुरू हुई तलाश

    जानकारी के अनुसार, अप्पू प्रमाणिक कई वर्षों से अशोका होटल में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। वह होटल परिसर में ही रहता भी था। शनिवार सुबह जब वह रोज की तरह काम पर नहीं पहुंचा और काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो होटल के अन्य कर्मचारियों को चिंता हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की।

    तलाशी के दौरान अप्पू होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कर्मचारियों ने तुरंत होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस होटल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया और होटल कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

    शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे फिलहाल हत्या या किसी प्रकार की मारपीट की आशंका स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    पीलिया से पीड़ित था मृतक

    पुलिस की जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि अप्पू प्रमाणिक पिछले कुछ समय से पीलिया (जॉन्डिस) बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

    परिजनों को दी गई सूचना

    घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस उनके जमशेदपुर पहुंचने का इंतजार कर रही है। इधर, अप्पू की मौत की खबर मिलने के बाद होटल कर्मचारियों और उसके परिचितों में शोक का माहौल है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    Suspicious Death of Cook at Jamshedpur's Ashoka Hotel; Body Found in Bathroom जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौत बाथरूम में मिला शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार
    Next Article झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.