जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच
जोहार लाइव ब्यूरो: झारखंड जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया है. इससे संबंधित आदेश उन्होंने जारी कर दिया है. पूर्व की एसआइटी में अध्यक्ष के रूप में आइजी एसटीएफ अनूप बिरथरे थे. इनके अलावा सदस्य के रूप में डीआइजी वाइएस रमेश और केस के अनुसंधानक की जिम्मेवारी स्पेशल ब्रांच के एसपी एचपी जर्नादन को दी गयी थी. अनुसंधान में इन्हें सहयोग सीआइडी की टीम कर रही थी. लेकिन अब एसआइटी में तीन नये आइपीएस को शामिल किया गया है. इसमें एक का नाम सीआइडी के एसपी पूज्य प्रकाश, … Read More