AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने W.P.(S) Filing No. 10599 of 2026 में सुनवाई के दौरान दिया. याचिका Saurav Singh एवं अन्य की ओर से दायर की गई है. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अमृतांश वात्स, राहुल रंजन और आशीष चौधरी ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से Senior AAG अच्युत केशव, J.F. Toppo और संजय पिपरावाल उपस्थित हुए.

दरअसल, राज्य सरकार ने 18 अगस्त को जारी आदेश में 11वीं-13वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर समेत कई नियुक्तियों को रद्द कर दिया था. सरकार का यह फैसला परीक्षाओं में कथित अनियमितता और CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर लिया गया था.

सरकार के फैसले के खिलाफ प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सौरभ सिंह एवं अन्य की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है. 11वीं-13वीं JPSC के चयनित अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिकाओं में नियुक्ति रद्द करने के आदेश को चुनौती दी गई. वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर के चयनित अभ्यर्थियों ने भी अलग याचिका दाखिल की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हालांकि, 20 अगस्त को W.P.(S) No. 6450 of 2026 में पारित आदेश के मुताबिक Food Safety Officer भर्ती से जुड़े Advertisement No. 18 of 2023 के मामले में हाईकोर्ट ने 18 अगस्त की अधिसूचना के operation, implementation और execution पर अगले आदेश तक रोक लगाई है. अदालत ने कहा कि नियमित नियुक्ति को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किए बिना समाप्त नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने क्या कहा

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से Senior AAG अच्युत केशव ने बताया कि विभिन्न नागरिकों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर CID ने मामले की गहन जांच शुरू की है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं. सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इसी वजह से नियुक्तियां रद्द की गई हैं.

वहीं, अदालत ने प्रथम दृष्टया कहा कि अभी तक ऐसा कोई material सामने नहीं रखा गया है, जिससे यह पता चले कि कौन-कौन से अभ्यर्थी भ्रष्टाचार में शामिल हैं. कोर्ट ने कहा कि जब जांच एजेंसी पहले से मामले की जांच कर रही है, तब बिना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किए नियमित नियुक्तियों को समाप्त करना उचित नहीं है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नियुक्त कर्मचारियों को बड़ी राहत

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से Food Safety Officer भर्ती के उन चयनित अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है, जिनकी नियुक्ति 18 अगस्त के सरकारी आदेश के बाद प्रभावित हुई थी. अदालत ने Senior AAG को संबंधित विभाग को निर्देश देने को कहा है कि याचिकाकर्ताओं के साथ-साथ समान रूप से प्रभावित अन्य अभ्यर्थियों को भी काम जारी रखने दिया जाए.

हालांकि, यह राहत अंतिम फैसला नहीं है. कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को affidavit/undertaking दाखिल करने का निर्देश दिया है कि संबंधित आपराधिक मामले में ट्रायल कोर्ट का अंतिम आदेश उन पर बाध्यकारी होगा. उस आदेश के आधार पर सरकार कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेगी.

15 सितंबर को अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को counter-affidavit दाखिल कर जांच और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे होगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गौरतलब है कि 20 अगस्त के उपलब्ध आदेश में स्पष्ट रूप से Advertisement No. 18 of 2023 के तहत Food Safety Officer भर्ती का उल्लेख है. इसलिए इस आदेश के आधार पर 11वीं-13वीं JPSC सिविल सेवा नियुक्तियों पर मिली राहत का विस्तृत निष्कर्ष अलग से संबंधित याचिका के आदेश के आधार पर ही निकाला जाना चाहिए.

Also Read: JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More