रांची। झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षा रद्द को लेकर जारी अधिसूचना के बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कई महिनों से हजारीबाग ट्रेनिंग कैम्प में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने कैम्प छोड़ दिया है. इन लोगों ने उस वक्त ट्रेनिंग कैम्प छोड़ा है, जब सभी का विभागीय परीक्षा शुरु हुई थी. इनमें डीएसपी से लेकर प्रोबेशन ऑफिसर, डिप्टी जेलर और जिला समादेष्टा तक शामिल हैं. सबसे बड़ी संख्या डीएसपी पद पर चयनित अभ्यर्थियों की है.
जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग कैंप छोड़ने वाले 43 अभ्यर्थियों में 35 डीएसपी, 5 प्रोबेशन ऑफिसर, 2 डिप्टी जेलर और 1 जिला समादेष्टा शामिल हैं. ये सभी जेपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं के जरिए चयनित हुए थे. चयन के बाद इन्हें संबंधित पदों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा था.
किस पद के कितने अभ्यर्थियों ने छोड़ा कैंप
पद अभ्यर्थियों की संख्या
डीएसपी – 35
प्रोबेशन ऑफिसर – 5
डिप्टी जेलर – 2
जिला समादेष्टा – 1
कुल – 43
डीएसपी पद के अभ्यर्थी सबसे ज्यादा
ट्रेनिंग कैंप छोड़ने वालों में सबसे अधिक 35 डीएसपी हैं. यानी कुल 43 अभ्यर्थियों में करीब 81 फीसदी डीएसपी रैंक के पदाधिकारी हैं. जबकि, पांच प्रोबेशन ऑफिसर, दो डिप्टी जेलर और एक जिला समादेष्टा है, जिन्होंने प्रशिक्षण छोड़ दिया है. इनमें से कई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षण के अंतिम चरण में पहुंच चुके थे.
Also Read : JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट


