Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारत को लेकर दुनिया की राय एक जैसी नहीं है. कहीं भारत की छवि मजबूत है, तो कहीं बड़ी संख्या में लोग भारत को लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं. अमेरिकी रिसर्च संस्था Pew Research Center के 2026 के ग्लोबल सर्वे में भारत की इसी मिली-जुली तस्वीर सामने आई है. इस सर्वे में 36 देशों के लोगों से भारत को लेकर उनकी राय पूछी गई थी.

    कुल 36 देशों में किए गए सर्वे में औसतन 45 फीसदी लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई, जबकि 41 फीसदी लोगों की राय नकारात्मक रही. हालांकि अलग-अलग देशों के आंकड़े देखें तो तस्वीर काफी अलग नजर आती है.

    श्रीलंका में भारत की धाक, पाकिस्तान में 7 फीसदी सकारात्मक राय

    भारत के लिए सबसे अच्छी खबर पड़ोसी देश श्रीलंका से आई है. यहां 79 फीसदी लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई. साल 2024 के मुकाबले श्रीलंका में भारत की सकारात्मक रेटिंग 14 प्रतिशत अंक बढ़ी है.
    वहीं पाकिस्तान में तस्वीर बिल्कुल उलट है. यहां सिर्फ 7 फीसदी लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई. यानी श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच भारत की छवि को लेकर 72 प्रतिशत अंकों का भारी अंतर है. जबकि बांग्लादेश में भी भारत की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है. साल 2024 के मुकाबले वहां भारत को सकारात्मक नजर से देखने वालों की संख्या 15 प्रतिशत अंक कम हुई है. दक्षिण एशिया में भारत की छवि को लेकर यह बड़ा बदलाव माना जा सकता है.

    अमेरिका में नकारात्मक, तो यूरोप के देशों में सकारात्मक राय बढ़ी

    अमेरिका का आंकड़ा भी भारत के लिए ध्यान खींचने वाला है. यहां 45 फीसदी लोगों की भारत के प्रति सकारात्मक राय है, जबकि 50 फीसदी लोग भारत को लेकर नकारात्मक राय रखते हैं. यानी भारत को सकारात्मक नजर से देखने वालों के मुकाबले नकारात्मक राय रखने वाले 5 अंक ज्यादा हैं.
    हालांकि पश्चिमी देशों में तस्वीर पूरी तरह निराशाजनक नहीं है. ब्रिटेन में भारत की सकारात्मक रेटिंग 11 अंक बढ़ी है, जबकि जर्मनी में 6 अंकों का इजाफा हुआ है. जर्मनी में अब 63 फीसदी लोग भारत को सकारात्मक नजर से देखते हैं.
    दूसरी तरफ तुर्की में भारत की छवि कमजोर बनी हुई है. यहां सिर्फ 15 फीसदी लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई. वेस्ट बैंक और ईस्ट जेरूसलम में भी भारत को सकारात्मक नजर से देखने वालों की संख्या 20 फीसदी से कम रही.

    लोगों से आखिर क्या सवाल पूछा गया था?

    अब सवाल ये है कि Pew ने लोगों से ऐसा क्या पूछा, जिसके आधार पर भारत की सकारात्मक और नकारात्मक छवि का ये आंकड़ा सामने आया?
    सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि भारत के बारे में उनकी राय बहुत सकारात्मक, कुछ हद तक सकारात्मक, कुछ हद तक नकारात्मक या बहुत नकारात्मक है. यानी लोगों को भारत के बारे में अपनी राय इन चार विकल्पों में बतानी थी.

    Pew ने Very favorable और Somewhat favorable जवाबों को मिलाकर सकारात्मक राय का आंकड़ा तैयार किया, जबकि Somewhat unfavorable और Very unfavorable को मिलाकर नकारात्मक राय का आंकड़ा बनाया.

    भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को लेकर भी लोगों से इसी तरह का सवाल पूछा गया. इसके अलावा अमेरिकी लोगों से यह भी पूछा गया कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, घट रहा है या लगभग उतना ही बना हुआ है. यानी ये सर्वे सिर्फ ये नहीं पूछता कि लोग भारत को पसंद करते हैं या नहीं, बल्कि भारत को लेकर उनकी कुल धारणा और दुनिया में भारत के प्रभाव को लेकर उनकी सोच को भी समझने की कोशिश करता है.

    36 देशों में 42 हजार से ज्यादा लोगों से सवाल

    अमेरिकी रिसर्च संस्था Pew Research Center ने यह सर्वे 9 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच किया. इसमें 36 देशों के 42 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया.

    पूरे आंकड़ों को देखें तो भारत की तस्वीर न पूरी तरह सकारात्मक है और न पूरी तरह नकारात्मक. औसतन 45 फीसदी लोगों की राय भारत के पक्ष में है, जबकि 41 फीसदी की राय नकारात्मक है. लेकिन देशों के बीच अंतर काफी बड़ा है. श्रीलंका में 79 फीसदी से लेकर पाकिस्तान में सिर्फ 7 फीसदी तक भारत की सकारात्मक छवि है.

    Also Read : क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    Pew Survey 2026 अमेरिका दूनियां भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग
    Next Article केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.