AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने रविवार को रांची और हजारीबाग में जांच की. सीआईडी ने रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला, इसके निदेशक/संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास और हजारीबाग के मेघा कोचिंग सेंटर में अभिलेखों की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए. यह कार्रवाई सीआईडी कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में की गई. यह मामला JPSC की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों और परिसर … Read More

जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

रविवार को JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर JMM और भाजपा आमने-सामने दिखे. हजारीबाग-चतरा में JMM ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और बाबूलाल मरांडी पर छात्रों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया. वहीं पलामू में भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पुतला दहन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर JMM, हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए. JMM ने कहा- भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, छात्रों को बरगलाने की कोशिश JMM ने कहा कि बाबूलाल मरांडी कोचिंग माफियाओं के साथ मिलकर छात्रों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. पूरे … Read More

सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

रांची: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी रविवार को अभय तिवारी से साइबर थाने में पूछताछ कर रही है. अभय को रिमांड पर लेकर चल रही पूछताछ में सीआईडी उसके पहले के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों को आमने-सामने रखकर परीक्षा में कथित पेपर लीक के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इस मामले में अभय तिवारी के अलावा उसके भाई अक्षय कुमार तिवारी और पत्नी सुषमा कुमारी को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, सीआईडी 18 संदिग्ध और संबंधित लोगों से पहले ही पूछताछ कर … Read More

सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

रांची: सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर रांची पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि किसी भी खबर, वीडियो, संदेश या सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और उसे आगे साझा करने से बचें. रांची पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने और कानून-विरुद्ध गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे तत्व अपने निजी स्वार्थ के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का माहौल पैदा करना … Read More

दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक : रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

मुंडारी भाषा और साहित्य को दर्ज करने से लेकर आदिवासी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और झारखंडी अस्मिता पर लेखन तक रामदयाल मुंडा ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज की आवाज को मजबूत करने में लगाया. उन्होंने मुंडारी व्याकरण और लोकगीतों पर काम किया, किताबें लिखीं और अनुवाद किए, झारखंड की भाषाओं को विश्वविद्यालय में जगह दिलाई और आदिवासी संस्कृति को सोवियत संघ, फिलीपींस, चीन और जापान तक लेकर गए. बाद में संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी मंचों तक पहुंचे. लेकिन इस सार्वजनिक जीवन के पीछे उनकी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं थी. अमेरिका में पढ़ाई के दौरान प्रेम और विवाह हुआ, … Read More

JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन अब पुलिस की रडार पर है. आंदोलन से जुड़े X (पूर्व ट्विटर) हैंडल जेपीएससी रिफॉर्म मंच पर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए रांची साइबर पुलिस ने सीधे अमेरिका स्थित X Corp. को नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने नए कानून BNSS की धारा 94 के तहत अकाउंट चलाने वालों के IP एड्रेस, मोबाइल नंबर और लोकेशन समेत पूरा कच्चा-चिट्ठा मांगा है. कार्रवाई का आधार कोतवाली थाना, रांची कांड संख्या 183/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 को बनाया गया है. पुलिस ने  जेपीएससी-जेएसएससी … Read More

झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

रांची: झारखंड में स्थानीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने की पूरी संभावना है. इसके लिए शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सिनेमा के लिए सकारात्मक माहौल और सिनेमा कल्चर विकसित करने की जरूरत है. मशहूर फिल्म एडिटर और फिल्मकार असीम सिन्हा ने शनिवार को सूचना भवन सभागार में झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड (जेएफडीसीएल) की ओर से आयोजित ‘मीट द मेंटर’ कार्यक्रम में यह बात कही. असीम सिन्हा ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में फिल्म उद्योग को विकसित करने के लिए केवल वित्तीय सहायता पर्याप्त नहीं है. इसके साथ फिल्म निर्माण से जुड़ा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना और ग्रामीण … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

जोहार लाइव ब्यूरो सीआईडी के सामने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मो. एबाद ने कई चौंकानेवाला और नया खुलासा किया है. खुलासे के मुताबिक जेपीएससी में परीक्षा उप-नियंत्रक के पद पर रही श्वेता पहले जिन आरोपों से खुद को बाहर रखा, एबाद ने उससे संबंधित जानकारी सीआईडी को दी है. एबाद के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, श्वेता एवं अभय के निर्देश पर एजेंट अभ्यर्थियों से मिलते थे. इसके बाद एजेंट से सेटिंग होने पर ओएमआर एवं ओएसएम में टेंपरिंग और मैनिपुलेशन का काम होता था. मूलतः यूपी के अयोध्या जिले के रोनाही गांव के रहनेवाले मो. एबाद ने बताया है … Read More

जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

रांची: झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (जेएसएससी-सीजीएल) में कथित अनियमितता की जांच अब और तेज हो गई है. इस मामले में सीआईडी की SIT ने अभय कुमार तिवारी, अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, मामले से जुड़े 18 संदिग्ध और संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा चुकी है. सीआईडी ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मामले के दूसरे पहलुओं पर आगे की जांच लगातार जारी है. इस कार्रवाई के साथ जेएसएससी-सीजीएल मामले की जांच अब उस चरण में पहुंच गई है, जहां … Read More

मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य Y.R. सदाशिव रेड्डी ने पत्र लिखकर मिश्रा से 15 दिनों के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है. रेड्डी ने BCI के कामकाज और वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाते हुए BCI Trust PEARL में करीब 150 करोड़ के कथित ट्रांसफर की जांच की मांग की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लॉ कॉलेजों से BCI की मान्यता या नवीनीकरण के लिए 25 लाख से 1 करोड़ तक ‘कंट्रीब्यूशन’ मांगा गया. वहीं दूसरी तरफ एएनआई के रिपोर्ट … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More