रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने रविवार को रांची और हजारीबाग में जांच की. सीआईडी ने रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला, इसके निदेशक/संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास और हजारीबाग के मेघा कोचिंग सेंटर में अभिलेखों की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए.
यह कार्रवाई सीआईडी कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में की गई. यह मामला JPSC की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों और परिसर में उपलब्ध अभिलेखों की पड़ताल की और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए.
कोचिंग संस्थानों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच
सीआईडी ने लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला के साथ उसके निदेशक/संचालक संजीत कुमार के आवास पर भी अभिलेखों की जांच की. इसके अलावा हजारीबाग स्थित मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड की पड़ताल की गई. जांच एजेंसी की यह कार्रवाई परीक्षा से जुड़े संभावित लिंक और उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों को खंगालने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Also Read : सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें


