Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 23, 2026No Comments4 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    सीआईडी के सामने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मो. एबाद ने कई चौंकानेवाला और नया खुलासा किया है. खुलासे के मुताबिक जेपीएससी में परीक्षा उप-नियंत्रक के पद पर रही श्वेता पहले जिन आरोपों से खुद को बाहर रखा, एबाद ने उससे संबंधित जानकारी सीआईडी को दी है.

    एबाद के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, श्वेता एवं अभय के निर्देश पर एजेंट अभ्यर्थियों से मिलते थे. इसके बाद एजेंट से सेटिंग होने पर ओएमआर एवं ओएसएम में टेंपरिंग और मैनिपुलेशन का काम होता था.

    मूलतः यूपी के अयोध्या जिले के रोनाही गांव के रहनेवाले मो. एबाद ने बताया है कि मैं जुलाई 2023 में पिकार टेक्नोलॉजी प्रालि में टेक्निकल सपोर्ट के रूप में काम कर रहा था. वहां वेतन के तौर पर मुझे मात्र 12,500 रुपए मिलते थे, जो कम था. इसके बाद पिकार टेक्नोलॉजी प्रालि के निदेशक मो. उस्मान जो टीडीपीएल कंपनी जेपीएससी ऑफिस रांची में टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर का काम करते थे, के द्वारा बताया गया कि टीडीपीएल के प्रोजेक्ट पर हेल्प डेस्क का काम है, जहां मुझे 18,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा, इस वजह से मैं काम करने के लिए तैयार हो गया.

    टीडीपीएल कंपनी झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षा कंडक्ट कराती है. मैं सितंबर 2025 में टीडीपीएल कंपनी जेपीएससी ऑफिस रांची आया और टेक्निकल सपोर्ट के रूप में काम कर रहा था. मेरा काम एस्पिरेंट से फॉर्म भरने में कोई गलती या असुविधा होती थी, तब मैं उसमें मदद करता था. मैं मो. उस्मान के कहने पर उनके काम में सहयोग करता था. मो. उस्मान प्रतियोगिता परीक्षा में पैसे लेकर गड़बड़ी करता था. उस्मान के द्वारा मुझे अधिकांश वेतन नगद दिया जाता था. कभी-कभी मांगने पर या जरूरत के हिसाब से, मेरे बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता था.

    मुझे टीडीपीएल कंपनी में काम करने के लिए कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया था. ओएमआर का कार्य प्रदीप द्वारा किया जाता था, जबकि ओएसएम का काम हेमंत वर्मा के द्वारा किया जाता था. जिसमें इस सिस्टम को डेवलप भी किया था. ओएमआर और ओएसएम में टेंपरिंग तथा मैनिपुलेशन का कार्य हेमंत वर्मा और संजय मिलकर करते थे. संजय अभय तिवारी के निरंतर संपर्क में रहता था, तथा श्वेता के साथ समन्वय स्थापित कर अभय और श्वेता संबंधित अभ्यर्थियों के बीच संपर्क अर्थात लाइजनिंग का कार्य करता था.

    एजेंट श्वेता और अभय तिवारी के निर्देश पर ही संबंधित अभ्यर्थियों से मिलते थे और आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाता था. जब टेंपरिंग और मैनिपुलेशन का कार्य किया जाता था, उस दौरान रामवीर सिंह और सतपाल की तकनीकी टीम बाहर से आती थी.

    इस संपूर्ण प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और सुपरवाइजरी की जिम्मेवारी मो. उस्मान के पास थी.

    पिछली एक्सक्लूसिव रिपोर्टों में खुल चुका है जेपीएससी के गड़बड़ी नेटवर्क का राज

    जोहार लाइव ने अपनी पिछली एक्सक्लूसिव रिपोर्टों में पहले ही जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के नेटवर्क की कई परतों का खुलासा किया था. पार्ट-1 में अभय तिवारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर टीडीपीएल को जेपीएससी में काम मिलने और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई थी.

    वहीं, एक्सक्लूसिव पार्ट-4 में यह सामने आया था कि संजय अभय तिवारी और श्वेता के संपर्क में रहकर अभ्यर्थियों के साथ लाइजनिंग का काम करता था. इसी रिपोर्ट में रामवीर सिंह के बयान के हवाले से ओएमआर स्कैनिंग, ओएमआर में हेरफेर और ओएसएम से जुड़े कामों की जानकारी तथा कथित धांधली में शामिल लोगों की भूमिकाओं का जिक्र किया गया था.

    अब मो. एबाद का नया बयान उसी कड़ी को आगे बढ़ाता है. एबाद ने सीआईडी के सामने कथित तौर पर बताया है कि श्वेता और अभय के निर्देश पर एजेंट संबंधित अभ्यर्थियों से मिलते थे और इसके बाद सेटिंग होने पर ओएमआर एवं ओएसएम में टेंपरिंग और मैनिपुलेशन का काम किया जाता था. यानी जोहार लाइव की पिछली रिपोर्टों में सामने आए अभय-श्वेता-संजय और तकनीकी टीम के कथित नेटवर्क में अब एबाद के बयान से एजेंटों की भूमिका को लेकर एक नई कड़ी जुड़ती दिख रही है.

    Also Read : जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव टीडीपील श्वेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ
    Next Article झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.