AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाली कैब चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान जरूरी कर दिया गया है. मराठी का जरूरी ज्ञान नहीं होने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और वह कैब नहीं चला सकेगा. मुंबई में एक मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई पूर्व RTO ने दहिसर पूर्व के रहने वाले कैब चालक पंकज साव को इस संबंध में नोटिस जारी किया है. मामला उस समय सामने आया जब पंकज साव अपनी कैब लेकर RTO कार्यालय पहुंचे थे. RTO के मुताबिक, वाहन और दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक के मराठी भाषा के … Read More

मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

मणिपुर के सेनापति जिले में सोमवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. ताफू और आसपास के इलाकों में तड़के आगजनी की घटनाओं के बाद दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, तड़के करीब 2.30 बजे कांगपोकपी जिले के ताफू कुकी गांव में एक मकान में आग लगा दी गई. इसके बाद करीब 4 बजे सेनापति जिले के नागा ताफू इलाके में कई मकानों में आगजनी की सूचना मिली. आगजनी … Read More

आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर चल रही बहस के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि देश में अब तक जितने भी आंदोलन और नारे चले हैं, उनका उद्देश्य लोगों की समस्याएं दूर करना और उनके अधिकारों का विस्तार करना रहा है, लेकिन पहली बार किसी समुदाय को मिले अधिकार को वापस लेने की मांग उठाई जा रही है. आरक्षण खैरात नहीं, सामाजिक अन्याय की भरपाई अरुण भारती ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा, भेदभाव और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आंदोलन हुए, लोगों की … Read More

जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में कथित गड़बड़ियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया. राज्य सरकार की ओर से मौजूद अधिवक्ता ने नोटिस स्वीकार कर लिया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में जल्द अगली तारीख देने का निर्देश दिया. सीबीआई या पूर्व SC के जज से जाँच कराने की मांग सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड … Read More

फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

लाहौर सेंट्रल जेल की शाम, दिन 23 मार्च 1931, जब अंग्रेजी हुकूमत ने तीन नौजवानों को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया. इनमें भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु शामिल थे. तीनों की उम्र उस समय 25 साल से कम थी, लेकिन आजादी के लिए उनका संघर्ष उन्हें इतिहास में अमर कर चुका था. लाहौर षड्यंत्र केस में मौत की सजा पाए इन तीनों क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई. इन तीनों में भगत सिंह सबसे चर्चित नाम बने, सुखदेव को संगठन और क्रांतिकारी गतिविधियों में उनकी भूमिका के लिए याद किया गया, लेकिन राजगुरु … Read More

झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

रांची. सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के चेरी-मनातू कैंपस में मेस की बढ़ती फीस, खाने की गुणवत्ता और छात्र प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर रविवार को करीब 200 छात्र धरने पर बैठ गए. छात्रों का आरोप है कि लगातार मेस फीस बढ़ाई जा रही है, लेकिन खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है. छात्रों ने फीस का हिसाब सार्वजनिक करने, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और विश्वविद्यालय के निर्णयों में छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की है. छात्रों के मुताबिक ग्रीष्मावकाश 2025 से पहले मेस शुल्क करीब 2,621 रुपये प्रति माह था, जिसमें शाम का स्नैक्स भी शामिल था. इसके बाद … Read More

श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कांवरियों की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और कतार प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. बाबा मंदिर स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को बाबा मंदिर स्थित मुख्य कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में लगे आधुनिक CCTV कैमरों और वीडियो वॉल के माध्यम से मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और … Read More

अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में निचली अदालतों में जजों की कमी पहले से ही बड़ी चुनौती रही है. केंद्र सरकार के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के आधे से अधिक पद खाली थे. अब झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा रद्द होने के बाद नई नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यह संकट सिर्फ झारखंड का नहीं है. देशभर की जिला और अधीनस्थ अदालतों में भी हजारों न्यायिक पद खाली हैं, जबकि हाईकोर्टों में भी 30 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं. झारखंड में 707 पदों में 211 थे खाली केंद्रीय कानून एवं … Read More

झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए कल (24 अगस्त) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. एक तरफ जहां झारखंड हाई कोर्ट राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की नियुक्ति प्रक्रियाओं और विज्ञापनों को रद किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा, वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी. झारखंड हाई कोर्ट: 22 रद और 6 स्थगित परीक्षाओं पर सुनवाई जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ में राज्य सरकार के उस फैसले को चुनौती … Read More

रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

रांची: फरियादियों को FIR दर्ज कराने के लिए थाना-थाना नहीं भटकना पड़ेगा और लंबित कांडों को अनावश्यक रूप से लटकाने की छूट नहीं होगी. अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में लंबित कांडों के अनुसंधान, अपराधियों की निगरानी, रात्रि गश्ती और यातायात व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए गए. 60-90 दिन में अनुसंधान पूरा करने का निर्देश SSP ने संबंधित मामलों में 60 से 90 दिनों के भीतर अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. अनुसंधान में अनावश्यक … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More