AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो के समर्थन में सामने आते हुए बोकारो के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी से जुड़ा कथित वायरल ऑडियो शेयर किया है. ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों के बीच भाषा और मर्यादा को लेकर चल रही बहस पर मरांडी ने कई सवाल खड़े किए हैं. मरांडी ने कहा कि विधानसभा सदस्य जयराम महतो और थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच कथित हॉट-टॉक के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा हर स्थिति … Read More

जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

आनंद दत्त/किसलय शानू जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की जांच में सीआइडी को पैसा वसूली से संबंधित नए तथ्य मिले हैं. सीआइडी को आरंभिक जांच के क्रम में पता चला है कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को पास कराने के एवज में छात्रों से करीब 15 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है. जांच पूरी होने पर यह रकम काफी बढ़ सकती है. 15 करोड़ रुपए वसूली की जानकारी सीआईडी को गिरफ्तार आरोपियों के बयान, पूछताछ में आए तथ्य और छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज के आधार पर मिले हैं. जांच के दौरान मनी ट्रेल … Read More

ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

गुजरात साइबर टेरर केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच राज्यों में पांच ठिकानों पर छापेमारी की. NIA की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित जुन्नर, गुजरात के खेड़ा स्थित नडियाद, तेलंगाना के करीमनगर स्थित रामागुंडम, बिहार के गोपालगंज और दिल्ली में तलाशी ली. यह मामला 25 जून 2025 को दर्ज किया गया था. मूल रूप से गुजरात ATS ने केस दर्ज किया था, जिसे बाद में NIA ने अपने हाथ में लिया. जांच के मुताबिक, आरोपियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत सरकार से जुड़ी 54 वेबसाइटों पर DDoS हमले का प्रयास … Read More

झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की पहली बैठक हुई. बैठक में राज्य के वेटलैंड के संरक्षण, सीमांकन, दस्तावेजीकरण और वैज्ञानिक प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. वेटलैंड यानी ऐसी जमीन या जगह जहां पानी स्थायी या मौसमी रूप से मौजूद रहता है. जिसमें तालाब, झील, दलदली क्षेत्र और कुछ प्राकृतिक जल क्षेत्र इसके उदाहरण हैं. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इसरो से प्राप्त एटलस के आधार पर झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड की सूची मिली है. अब इन सभी स्थलों का जिला स्तरीय … Read More

हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) राज्य प्राधिकरण की शासी निकाय की पहली बैठक हुई. बैठक में प्रतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण, हाथी कॉरिडोर, पर्यावरणीय संतुलन और वन क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानव और वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा राज्य के सभी हाथी कॉरिडोर की सूक्ष्मता से मैपिंग कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथियों और अन्य वन्यजीवों के पारंपरिक आवागमन मार्ग किसी भी स्थिति में बाधित नहीं … Read More

झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में बीते 21 अगस्त शुक्रवार को रांची में आयोजित छात्र आंदोलन के मामले में एक युवती ने जेएमएम के 8 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसको लेकर युवती ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है. युवती ने जेएमएम के नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज़ मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है. इस दौरान मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से नामजद … Read More

मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा के व्यावहारिक ज्ञान की जांच को लेकर विवाद बढ़ गया है. 24 अगस्त को मुंबई के कांदिवली इलाके में बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और तीन दिन की हड़ताल शुरू की. कांदिवली लिंक रोड पर ऑटो खड़े किए जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुंबई में रोजी-रोटी के लिए रिक्शा चलाने वाले झारखंड के प्रवासियों ने अब झारखंड सरकार और अपने सांसदों-विधायकों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है. प्रवासी रिक्शा चालकों का कहना है कि … Read More

झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार 24 अगस्त को जनवरी 2026 से लेकर जुलाई तक की उपबल्धियों का आंकड़ा जारी किया है. इसमें झारखंड पुलिस की ओर से पुलिस प्रवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस ने उक्त अवधि में साइबर ठगी के 150 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं. वहीं दूसरी ओर अभियान के दौरान 41 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ जब्त किया गया है. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जुलाई माह तक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में कुल 77,503 साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई थी. इन शिकायतों में … Read More

झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

रांची: झारखंड में युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण अगले माह से शुरू होने की संभावना है. इसके लिए डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग विभाग ने चयन साक्षात्कार आयोजित किया. इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, … Read More

झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है. देवेंद्र ने सोमवार, 24 अगस्त को रामगढ़ के नेमरा से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरूआत की. बता दें, नेमरा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है. महतो ने यात्रा के जरिए राज्यभर के अभ्यर्थियों और युवाओं को भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुधार के मुद्दे पर एकजुट करने का आह्वान किया है. देवेंद्र नाथ महतो ने यात्रा के लिए जिलों … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More