AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. परीक्षा रद्द कराने, दोबारा परीक्षा कराने और मामले की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका दाखिल करने वाले हरिशरण देवगन की भूमिका अब सवालों के घेरे में है. सवाल यह है कि दिल्ली में CJP आंदोलन और उससे जुड़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर मुखर रहने वाले हरिशरण देवगन को झारखंड के JPSC विवाद में अचानक इतनी दिलचस्पी क्यों हो गई? उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी में उनकी पहचान न तो JPSC अभ्यर्थी के रूप … Read More

जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

झारखंड ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 की संशोधित मेरिट लिस्ट से बाहर किए गए 35 अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी. हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करने के बजाय उसे निरर्थक (infructuous) मानकर निस्तारित कर दिया. दरअसल, सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि झारखंड सरकार ने पूरी प्रारंभिक परीक्षा ही रद्द कर दी है. इसके बाद संशोधित मेरिट लिस्ट को चुनौती देने का मामला ही प्रभावहीन हो गया. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को … Read More

आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और जेपीएससी – जेएसससी की नियुक्तियों को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के साथ धोखा किया है और नियुक्ति प्रक्रियाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की CBI जांच से बचने की कोशिश की जा रही है. चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद छात्रों का यह सबसे बड़ा आंदोलन था. छात्रों ने पूरे आंदोलन के दौरान अनुशासन बनाए रखा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात … Read More

बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

नालसार (NALSAR) के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने के विवाद के बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के भीतर ही चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ खुला विरोध सामने आया है. बीसीआई के को-चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने 22 अगस्त को मिश्रा को पत्र लिखकर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है. छह पन्नों के इस पत्र में रेड्डी ने बीसीआई के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, नियुक्तियों और चेयरमैन के फैसले लेने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं. रेड्डी ने कहा है कि BCI किसी व्यक्ति की निजी संस्था नहीं, बल्कि Advocates Act, 1961 के … Read More

छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

बीते 21 अगस्त की शाम को छात्रों के संगठनों ने विभिन्न जिलों में चौक-चौराहों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठा हुए. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों की झड़प हो गई. अब आरोप लगा है कि झामुमो के कार्यकर्ता प्लान बनाकर छात्रों को पीटने पहुंचे थे. यह आरोप झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के गुंडों ने पहले से ही प्लान बना रखा था कि झारखंड के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर मारना है. झारखंड के छात्रों पर हमला अचानक नहीं … Read More

रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

Ramgarh: जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. पतरातू प्रखंड के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल में स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (स्पंज-आयरन फैक्ट्री) के पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात अचानक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया. ब्लास्ट के तुरंत बाद प्लांट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में तीन युवा इंजीनियरों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है. इन तीन लोगों की हुई जलकर मौत: – संजीव कुमार केसरी (50 वर्ष): शिफ्ट इंचार्ज, निवासी- रांची (मृतक) – विनीत महतो (25 … Read More

झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. घटना अहले सुबह करीब पौने चार बजे की है. इस घटना में दो अपराधी को गोली लगी है. घायल लोगों में बादल और पीटर शामिल है. इसकी पुष्टि करते हुए हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कहा कि घायल दोनो अपराधी रामगढ़ के रहने वाले है. बीते दिनों गिद्दी इलाके में ट्रक चालक पर फायरिंग मामले में दोनों शामिल थे. बीते रात भी गोली लगने से घायल अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन, ऐन वक्त पर पुलिस को … Read More

जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी के आयोजित परीक्षाओं में अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं. राज्य के हाईप्रोफाइल परीक्षा अनियमितता जांच की पूरी कार्रवाई राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी के द्वारा की जा रही है. केस में जेएसएससी के तत्कालीन चेयरमैन एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीनों तत्कालीन सदस्यों की भूमिका की भी जांच हो रही है. लेकिन सीआईडी की कार्रवाईयों के बीच सवाल भी सीआईडी पर उठ रहे हैं. राज्य की मुख्य विपक्षी दल लगातार सरकार पर सीआईडी के बजाय सीबीआई की जांच की मांग पर अड़ी है, वहीं छात्रों का … Read More

जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा-2023 में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) के स्तर पर की जा रही है. झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाले लोगों से जांच टीम तक सूचना पहुंचाने की अपील की है. सीआईडी के मुताबिक, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीआईडी, झारखंड की एसआईटी कर रही है. जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास परीक्षा में कथित गड़बड़ी या अनियमितता से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह जांच … Read More

झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गिरिडीह. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को गिरिडीह में जमकर विवाद हो गया. छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों का JMM कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और इसके बाद उनके साथ मारपीट की. छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. दरअसल, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का ऐलान किया … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More