Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा बिजली का पोल, एक की मौ’त, तीन जख्मी
    बिहार

    स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा बिजली का पोल, एक की मौ’त, तीन जख्मी

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां स्कूल जा रही एक छात्रा की बिजली का पोल गिरने से मौत हो गई। यह घटना सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला में हुई, जो मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर स्थित है।

    कैसे हुआ हादसा?

    सुबह लगभग सात छात्राएं एक साथ स्कूल जा रही थीं। उसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक की बॉडी सड़क के ऊपर लटके हुए बिजली के तार में फंस गई। ट्रक आगे बढ़ता रहा, जिससे तार में तेज खिंचाव आया और तार के दबाव से बिजली का पोल टूटकर बच्चियों के ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में 7वीं की छात्रा विंध्याचली कुमारी, पिता – सुबोध पासवान, गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे तुरंत आरडीजेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    तीन छात्राएं जख्मी

    हादसे में रीमा कुमारी, अंशु कुमारी और दिव्या कुमारी जख्मी हो गईं। सभी को CHC सरैया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विंध्याचली समेत सभी छात्राएं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलवर जा रही थीं। बच्ची का स्कूल बैग, बेल्ट और हेडबैंड दुर्घटना स्थल पर ही पोल के पास बिखरा मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

    ट्रक ड्राइवर हिरासत में

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसकी वजह से हादसा हुआ। ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृत छात्रा के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।

    Also Read : लातेहार में टायर फटने से चालक की मौ’त, एंबुलेंस देर से पहुंची

    An electric pole fell on a school going girl one died and three were injured. एक की मौत तीन जख्मी स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा बिजली का पोल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिलेंडर लदी गाड़ी का चलते में टायर फटा, चालक की मौ’त
    Next Article नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 22 लाख का माल जब्त

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.