Dhanbad : उत्पाद विभाग की टीम ने तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइया बस्ती में चल रही नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बीसीसीएल क्वार्टर में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 90 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, पैकिंग मशीन, रैपर, नकली हॉलमार्क, खाली बोतलें, ढक्कन और करीब 200 लीटर स्प्रिट बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया गया कि यह शराब स्थानीय होटलों और बिहार में सप्लाई की जाती थी।
छापा पड़ते ही फैक्ट्री चलाने वाले साधु चौहान और पवन चौहान मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य ब्रांड के नाम पर नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Also Read : लातेहार में टायर फटने से चालक की मौ’त, एंबुलेंस देर से पहुंची
Also Read : Google Chrome ने बदला ऑटोफिल का अनुभव : अब फॉर्म भरना होगा और आसान, तेज़ और स्मार्ट
Also Read : गिरिडीह के जंगली क्षेत्र में अभ्रक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील


