Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह के जंगली क्षेत्र में अभ्रक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील
    झारखंड

    गिरिडीह के जंगली क्षेत्र में अभ्रक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो गोदाम सील

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अभ्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी-गावां के जंगली इलाके में अभ्रक (माइका) का अवैध खनन और परिवहन वर्षों से चलता रहा है। ढिबरा मजदूरों की रोज़ी-रोटी का हवाला देकर कीमती अभ्रक को निकाला जाता रहा और उसे देशभर के बाजारों तक पहुंचाया जाता रहा। इस अवैध धंधे ने गरीब मजदूरों को बीमारी और मौत का जोखिम दिया, जबकि इस सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोश लोग मालामाल होते रहे।

    माइका माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने तिसरी के केवटाटांड क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो बड़े गोदाम मिले, सैकड़ों बोरा कच्चा माइका और माइका पाउडर बरामद और कई मशीने और प्रोसेसिंग उपकरण जब्त किए गए। इस अचानक कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

    प्रशासन पर उठ रहे सवाल

    हालांकि अभ्रक के अवैध खनन पर प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता रहा है, लेकिन माइका सिंडिकेट हमेशा भारी पड़ता रहा है। इस बार भी सवाल उठ रहा है कि यदि वन विभाग और खनन विभाग सजग थे, तो फिर इतने बड़े पैमाने पर माइका का स्टॉक कैसे जमा हो गया? अवैध खनन इतने वर्षों तक कैसे चलता रहा? पूर्व में भी इस अवैध कारोबार को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की कमी पर स्थानीय लोग नाराज़ हैं।

    शहरी धंधेबाज अभी भी जांच के दायरे से बाहर

    तिसरी और गावां में कार्रवाई हुई है, लेकिन गिरिडीह शहरी क्षेत्र के माइका कारोबारियों को अब तक छुआ भी नहीं गया है। स्थानीय लोग दावा करते हैं कि गावां-तिसरी से निकाला गया माइका शहर के गोदामों में स्टॉक होता है। वहीं से उसे प्रोसेस कर दूसरे राज्यों को भेजा जाता है।

    Also Read : समस्तीपुर रेल मंडल ने दरभंगा और पटना से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

    Major action taken against mica trade in Giridih's forest area two warehouses sealed गिरिडीह के जंगली क्षेत्र में अभ्रक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई दो गोदाम सील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर रेल मंडल का ऐलान- इन दो स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन
    Next Article गोड्डा में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर विवाद, 17 लोगों पर एफआईआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.