Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में नशे के सौदागर पर शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नशे के सौदागर पर शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह भेलवारा मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताया जा रहा है। एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवारा मोड़ के पास एक युवक नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने पहुंचा है। सूचना के बाद सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

    पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पासवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही एक होंडा शाइन बाइक और ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपित मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों और गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क में रहता था। उसके खिलाफ गिद्धौर थाना में पहले से हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने पत्थलगड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : कामेश्वर पांडे ह’त्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा का ऐलान

    Noose Tightens Around Drug Peddlers in Chatra; Smuggler Arrested with Brown Sugar चतरा में नशे के सौदागर पर शिकंजा ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकामेश्वर पांडे ह’त्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा का ऐलान
    Next Article बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.