Samastipur : बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने दरभंगा और पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन 7 दिसंबर से शुरू होगा।
दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 05563: 7 दिसंबर को दरभंगा से शाम 6:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 05564: 9 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:05 बजे चलकर 10 दिसंबर रात 11:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 02395: 7 दिसंबर को पटना से रात 8:30 बजे रवाना, अगले दिन दोपहर 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 02396: 8 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 02309-02310 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को भी चलेगी। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। रेलवे विभाग समय-समय पर विशेष ट्रेनें चलाकर यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है।
Also Read : BREAKING : MP-MLA कोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
Also Read : पलामू के कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 35 करोड़ रुपए की GST चोरी का आरोप


