Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नए साल पर लोगों ने खूब उड़ाई दावत, Zomato को मिली 97 लाख की मिली TIP
    ट्रेंडिंग

    नए साल पर लोगों ने खूब उड़ाई दावत, Zomato को मिली 97 लाख की मिली TIP

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024Updated:January 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर की पार्टी में लोगों ने खूब दावत उड़ाई. नए साल के जश्न पर लोगों ने जोमैटो, स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स से खूब ऑर्डर किए. Zomato ने न्यू ईयर पर ना सिर्फ ऑर्डर का नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि डिलिवरी पार्टनर को करीब 97 लाख रुपये की टिप्स भी मिली है.

    Zomato CEO ने दी जानकारी

    Zomato CEO दिपेंदर गोयल ने X पर एक पोस्ट शेयर किया. उस पोस्ट में बताया कि न्यू ईयर ईव पर डिलिवरी पार्टनर को करीब 97 लाख रुपये की टिप मिली.

    एक सेकेंड में 140 ऑर्डर

    Zomato CEO ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया था कि उन्हें हर एक सेकेंड में करीब 140 ऑर्डर मिल रहे थे. यह डेटा कई लोगों को सरप्राइज कर सकता है. दीपिंदर गोयल ने बताया कि उन्हें रात 8 बजे 8422 आर्डर मिले, यानी हर सेकेंड जोमैटो को 140 फूड ऑर्डर मिल रहे थे.  नए साल के मौके पर खाने के ऑर्डर करने के मामले में जोमैटो ने नया रिकॉर्ड बना दिया। दीपिंदर गोयल ने ऑफिस से वॉर रूम की तस्वीरें साझा की और लिखा साल 2023 की आखिरी रात को यानी न्यू ईयर नाइट में उन्हें पिछले कई सालों की तुलना में कई गुना ज्यादा ऑर्डर मिले. उन्होंने लिखा कि NYE 23 पर लगभग उतने ही ऑर्डर डिलीवर किए हैं, जितने NYE 15, 16, 17, 18, 19, 20 को संयुक्त रूप से किए थे.

    खूब मिले बिरयानी के ऑर्डर

    दरअसल, Zomato CEO ने पोस्ट करके बताया कि भारत में बिरयानी कई लोगों को पसंद है. न्यू ईयर पर कई लोगों ने बिरयानी का ऑर्डर किया. इसके लिए उन्होंने मैप भी शेयर किया.

    दीपिंदर गोयल ने बताया कि कोलकाता के एक कस्टमर ने 125 आइटम्स का सिंगल आर्डर किया.  उन्होंने बताया कि पिज्जा, बर्गर, पनीर के बीच इस साल भी बिरयानी ने ही बाजी मारी है. उन्होंने लिखा कि भारत और उसका बिरयानी प्यार…रात 9 बजे तक बिरयानी ऑर्डर के साथ उन्होंने भारत का हीटमैप शेयर किया.  उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए बताया कि न्यू ईयर की नाइट पर लोगों तक ऑर्डर पहुंचा रहे डिलीवरी पार्टनर्स को टिप के तौर पर 97 लाख रुपये मिले.  न्यू ईयर नाइट पर लोगों तक वक्त पर उनका फूड ऑर्डर पहुंचाने के लिए 3.2 लाख डिलीवरी पार्टनर्स काम कर रहे थे.

    क्या है Zomato?

    दरअसल, Zomato एक फूड डिलिवरी ऐप है. इसके लिए यूजर्स Zomato ऐप पर फूड ऑर्डर कर सकते हैं, जो कुछ समय के अंदर उनके घर, ऑफिस पर डिलिवर हो जाता है.

    ठंड का भी हुआ फायदा

    न्यू ईयर ईव और न्यू ईयर के दिन भारत के कई शहरों में काफी तेज ठंड थी, जो रात के समय में और अधिक बढ़ गई. ऐसे में बहुत से लोगों ने Zomato से फूड ऑर्डर किया.

    Blinkit की भी बल्ले-बल्ले

    Zomato की क्विक डिलिवरी सर्विस Blinkit है. 31 दिसंबर 2023 के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर भी खूब ऑर्डर मिले, जो एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा ऑर्डर हैं. इसकी जानकारी CEO Albinder Dhindsa ने दी.

    इतने लाख डिलिवरी पार्टनर

    Zomato के CEO ने बताया कि Zomato और Blinkit प्लेटफॉर्म पर रविवार के दिन करीब 3.2 लाख डिलिवरी पार्टनर काम कर रहे थे.

    स्विगी को भी मिले काफी ऑर्डर

    Zomato की तरह फूड डिलिवरी सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म स्विगी पर भी न्यू ईयर के मौके पर कई ऑर्डर मिले. न्यू ईयर ईव पर 4.8 लाख बिरयानी के ऑर्डर मिले.

    इसे भी पढ़ें: भारत में बैन किए गए 71 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट्स, कंपनी ने इन कारणों से लिया फैसला

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Zomato आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने 3 जनवरी को बुलाई विधायक दल की बैठक, गरमाई सियासत
    Next Article नागिन फेम ‘सुरभि चंदना’ मार्च में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.