Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»रात में नींद क्यों टूटती है? कोल्ड फीट का कनेक्शन और मोजा पहनकर सोने का सच… जानें
    स्वास्थ्य

    रात में नींद क्यों टूटती है? कोल्ड फीट का कनेक्शन और मोजा पहनकर सोने का सच… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कई लोगों को रात के समय अचानक नींद टूटने की समस्या होती है। स्लीप एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसकी एक बड़ी वजह कोल्ड फीट यानी पैरों का अत्यधिक ठंडा हो जाना भी हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठंड से बचने के लिए मोजा पहनकर सोना सेहत के लिए सही है या इसके कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? इस विषय पर विशेषज्ञों का कहना है कि सही तरीके से मोजा पहनकर सोना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बना सकता है।

    एक्सपर्ट की राय

    श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली के कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला के अनुसार,
    “रात में कोल्ड फीट से बचने के लिए मोजा पहनकर सोना एक सही और आसान उपाय है। इससे पैर गर्म रहते हैं और नींद बार-बार टूटने की समस्या कम होती है।”

    साइंस क्या कहता है?

    नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, जब पैर गर्म रहते हैं तो ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिसे वेसोडिलेशन कहा जाता है। इससे शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है और नींद जल्दी आने लगती है। इसके विपरीत  जब पैर ठंडे होते हैं तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और शरीर को आराम व नींद का सही संकेत नहीं मिल पाता।

    नींद और बॉडी की हीट साइकल

    नींद के दौरान शरीर का अंदरूनी तापमान (कोर टेम्परेचर) धीरे-धीरे कम होता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है। अगर पैर ठंडे हो तो शरीर अपनी गर्मी बचाने के लिए कोर टेम्परेचर को कम नहीं होने देता, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है।

    मोजा पहनकर सोने के फायदे

    • जल्दी और गहरी नींद आने में मदद
    • पेरीमीनोपॉज से गुजर रही महिलाओं में हॉट फ्लैशेज से राहत
    • फटी एड़ियों को मुलायम बनाने में सहायक
    • रेनॉल्ड्स डिजीज से पीड़ित लोगों में अटैक का खतरा कम

    ब्रेन को क्या संकेत मिलता है?

    पैर गर्म रहने पर ब्रेन को यह मैसेज मिलता है कि शरीर सुरक्षित और आराम की स्थिति में है। इससे स्लीप हॉर्मोन मेलाटोनिन का स्राव बढ़ता है और नींद की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

    किन लोगों को ज्यादा फायदा?

    जिन लोगों के पैर अक्सर ठंडे रहते हैं और सर्दियों में उनकी नींद प्रभावित होती है, उन्हें मोजा पहनकर सोने से खास फायदा मिल सकता है। इससे उनकी स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

    फटी एड़ियों में भी मददगार

    सोने से पहले पैरों पर मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाकर कॉटन के मोजे पहनने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे फटी एड़ियां धीरे-धीरे रिपेयर होकर मुलायम हो जाती हैं।

    हर किसी के लिए जरूरी नहीं

    डॉक्टरों के मुताबिक, मोजा पहनकर सोना हर मौसम और हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है।

    • गर्म और उष्म भरे मौसम में पसीना आ सकता है
    • जिन्हें रात में ज्यादा गर्मी लगती है, उनकी नींद खराब हो सकती है

    किन्हें मोजा पहनकर नहीं सोना चाहिए?

    • जिनके पैरों में ज्यादा पसीना आता है
    • फंगल इंफेक्शन की समस्या वाले लोग
    • बहुत टाइट या सिंथेटिक मोजे पहनने वाले

    सिंथेटिक या टाइट मोजे हवा पास नहीं होने देते, जिससे नमी जमा होती है और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सोते समय हमेशा ढीले, साफ और कॉटन या ऊन के मोजे पहनने की सलाह दी जाती है।

    मोजा न पहनना चाहें तो क्या करें?

    • सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोएं या फुट बाथ लें
    • हल्की मालिश करें
    • कंबल के अंदर पैर पूरी तरह ढककर रखें
    • गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल सावधानी से करें

    सर्दियों या ठंडे माहौल में मोजा पहनकर सोना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और आराम पर निर्भर करता है। अगर इससे नींद बेहतर होती है, तभी इसे अपनाना चाहिए।

    Also Read : बंशीधर नगर पहुंचे पलामू DIG किशोर कौशल, क्राइम कंट्रेल को लेकर दिए सख्त निर्देश

    coconut oil cold feet cotton socks cracked heels Dr. Narendra Kumar Singla foot care Fungal Infection Health News Health News Jharkhand Health Tips hot flashes information interrupted sleep lifestyle news medical expert opinion melatonin hormone National Sleep Foundation problem of cold feet Raynaud's disease sleep sleep experts sleep in winter sleep quality sleeping with socks sweating issues vasodilation winter season precautions women's health कॉटन मोजे कोल्ड फीट डॉ नरेंद्र कुमार सिंगला नारियल तेल नींद नींद टूटना नेशनल स्लीप फाउंडेशन पसीने की समस्या पैर ठंडे होने की समस्या पैरों की देखभाल फंगल इंफेक्शन फटी एड़ियां फुट केयर महिलाओं की सेहत मेडिकल एक्सपर्ट राय मेलाटोनिन हार्मोन मोजा पहनकर सोना रेनॉल्ड्स डिजीज लाइफस्टाइल न्यूज़ वेसोडिलेशन सर्दियों में नींद सर्दी के मौसम की सावधानियां स्लीप एक्सपर्ट्स स्लीप क्वालिटी हेल्थ टिप्स हेल्थ न्यूज हॉट फ्लैशेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंशीधर नगर पहुंचे पलामू DIG किशोर कौशल, क्राइम कंट्रेल को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Next Article दिल्ली से बिहार लौटे लालू प्रसाद यादव, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.