Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 9, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को बेहतर व आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. बुधवार 9 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रिम्स वित्त एवं लेखा समिति की बैठक में सात प्रमुख प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ. इसमें कैंसर मरीजों के लिए टेक्नीशियन बढ़ाने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने और नए चिकित्सा उपकरणों की खरीद जैसे अहम निर्णय शामिल रहे.

    रेडियोथेरेपी टेक्नीशियनों की तैनाती और नए पदों को मंजूरी

    बैठक में बताया गया कि रिम्स में रोजाना करीब 40 कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी दी जा रही है. मरीजों को बिना देरी के समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए टेक्नीशियनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही संस्थान में विभिन्न श्रेणियों के पांच नए पदों पर बहाली को भी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

    उपकरणों की गुणवत्तापूर्ण खरीद और सर्जरी का आधुनिकीकरण

    चिकित्सा उपकरणों की खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए. नए उपकरणों की दरों की तुलना पहले जेम (GeM) पोर्टल से की जाएगी और वहां अनुपलब्ध होने पर एम्स की दरों को आधार बनाया जाएगा. अस्पताल की अनुपयोगी मशीनों को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, सर्जरी विभाग के बर्न वार्ड के लिए नए उपकरण खरीदने, रोबोटिक सर्जरी शुरू करने, जेनेटिक्स विभाग में वैज्ञानिकों को एकेडमिक अलाउंस देने और फायर फाइटिंग सिस्टम के रखरखाव से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी.

    परिसर की स्वच्छता और मरीज सुविधाओं का निरीक्षण

    बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने रिम्स के निर्माणाधीन भवनों, ड्रेनेज सिस्टम और बेसमेंट का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई केवल फर्श तक सीमित न रहकर पूरे परिसर में दिखनी चाहिए. वार्डों में मरीजों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता व वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए. वहीं, छात्रों को एम्स की तर्ज पर स्टाइपेंड भुगतान और परिसर में नीट-यूजी कोचिंग शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया गया.

    Also Read : स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    Rims रिम्स रिम्स रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का
    Next Article गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.