Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार में ये क्या हो रहा है, समस्तीपुर के बाद अब खगड़िया में भी डबल मर्डर
    क्राइम

    बिहार में ये क्या हो रहा है, समस्तीपुर के बाद अब खगड़िया में भी डबल मर्डर

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में कानून व्यवस्था किस तरह धाराशायी हो गई है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. जहां एक ओर देर रात समस्तीपुर में दो व्यवसायी भाइयों को मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं, अहले सुबह खगड़िया में दो अज्ञात युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. ऐसे में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है. दरअसल, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज बहियार में पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया. इनके चेहरे पर चाकू से हमले के निशान हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. बता दें कि बीती रात समस्तीपुर के रोसरा में दो व्यवसायी भाइयों को अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था.

    क्या है मामला

    जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मीरगंज बहियार में दो अज्ञात युवकों का शव फेंका हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर स्थानीय लोगों से पहचान करायी, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. शव को देखने से प्रतीत होता है कि दोनों डांसर हैं. एक युवक डांसर का ड्रेस पहना हुआ है और दूसरे युवक का बाल लड़की के सामान बड़ा है. लोगों में चर्चा है कि कहीं नाच प्रोग्राम से ही दोनों डांसर युवकों को उठाकर हत्या नहीं न कर दी गई. गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों के शवों की फोटोग्राफी कर पहचान कराने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों के शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई चल रही है.

    after Samastipur Bihar Crime Update Bihar Latest News body of two dancers found in Khagaria double murder in Khagaria too Johar Live two businessman brothers shot dead in Samastipur खगड़िया में दो डांसर की मिली बॉडी जोहार लाइव बिहार क्राइम अपडेट बिहार लेटेस्ट न्यूज समस्तीपुर के बाद खगड़िया में भी डबल मर्डर समस्तीपुर में दो व्यवसायी भाइयों को गोलियों से भून डाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल बनने के बाद बोले रघुवर-पार्टी ने मजदूर के बेटे को संवैधानिक पद का सौंपा दायित्व
    Next Article सदर अस्पताल में बनेगा 100 बेड का नया भवन, खर्च होंगे 2.60 करोड़

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.