Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान
    ट्रेंडिंग

    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा : अब AI से कटेगा ऑटोमेटिक चालान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रैफिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है महंगा. राज्य के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब AI की मदद से हेलमेट न पहनने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जाएगी. इसके लिए राज्य के 26 जिलों के 72 प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से ऑटोमेटिक चालान काटे जाएंगे. यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी.

    सख्ती से लागू होंगे यातायात नियम

    परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है. स्मार्ट सिटी वाले चार जिलों में यह व्यवस्था पहले से लागू है और अब व्यापक कार्यक्रम के तहत 9 अन्य जिलों में भी CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.

    कैबिनेट से मिली मंजूरी

    परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 26 जिलों में CCTV लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

    ऑटोमेटिक कटेगा चालान

    CCTV कैमरे एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) तकनीक से लैस होंगे, जो वाहन की नंबर प्लेट को अपने आप स्कैन कर लेंगे. किसी भी तरह के ट्रैफिक नियम के उल्लंघन की स्थिति में सिस्टम अपने आप चालान तैयार कर संबंधित वाहन मालिक के पते पर भेज देगा. कैमरे लगाने का काम मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा और 1 अप्रैल से ऑटोमेटिक चालान काटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

    इन 26 जिलों में लागू होगा यह नया सिस्टम

    मधेपुरा, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बांका, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, खगड़िया, और मोतिहारी जैसे जिलों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इस नई व्यवस्था के लागू होने से पहले आम जनता को इसके बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

    इस पहल से बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है और लोग यातायात नियमों का पालन करने के प्रति अधिक जागरूक होंगे.

    Also Read : बेकाबू ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त

    AI AI technology automatic challan automatic number plate recognition Bihar bihar government Bihar news CCTV cameras CCTV कैमरे helmet helmet law public awareness road accidents road safety road safety awareness road security Safety Measures Smart City Surveillance traffic enforcement Traffic Management traffic monitoring traffic rules traffic violations transport department transportation policy एआई एआई तकनीक ऑटोमेटिक चालान ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन जन जागरूकता ट्रैफिक नियम ट्रैफिक प्रवर्तन ट्रैफिक मॉनिटरिंग निगरानी परिवहन नीति परिवहन विभाग. बिहार बिहार समाचार बिहार सरकार यातायात उल्लंघन यातायात प्रबंधन सड़क दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा सड़क सुरक्षा जागरूकता सुरक्षा उपाय स्मार्ट सिटी हेलमेट हेलमेट कानून
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का बड़ा वादा… दिल्ली में युवाओं को देंगे साढ़े 8 हजार महीना
    Next Article पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश बनी RJD महिला की “प्रदेश अध्यक्ष”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.