Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2026Updated:July 17, 2026No Comments4 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निरसा नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट
    निरसा नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को पांच सीनियर छात्रों और एक बैचमेट ने पैसों के विवाद में छात्रावास से उठाकर बंधक बना लिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक उसकी बेल्ट से पिटाई की गई, जबरन पुशअप्स कराए गए और जख्मों पर नमक रगड़ दिया गया. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे अपने ग्रुप में वायरल कर दिया.

    पीड़ित छात्र बरवाअड्डा के नगरकियारी का रहने वाला है. उसने इसी साल जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया था. फिलहाल उसका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है.

    रात डेढ़ बजे कमरे में पहुंचे आरोपी

    पीड़ित छात्र के मुताबिक, सोमवार रात करीब 1:30 बजे पांच सीनियर और एक बैचमेट उसके कमरे में पहुंचे. पहले उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए. फिर कपड़े उतरवाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया. इस दौरान उससे जबरन पुशअप्स भी करवाए गए. आरोप है कि पिटाई के बाद उसकी पीठ पर पड़े जख्मों पर नमक भी रगड़ा गया.

    छात्र ने बताया कि यह सब सुबह करीब पांच बजे तक चलता रहा. इस दौरान आरोपी लगातार वीडियो बनाते रहे और धमकी देते रहे कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे.

    2 हजार रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद

    पीड़ित छात्र के अनुसार, पूरा विवाद दो हजार रुपये को लेकर शुरू हुआ. आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर जबरन अंगूठा लगवाया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लिए. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपियों ने एक छात्र को उसकी निगरानी के लिए लगा दिया ताकि वह किसी को कुछ बता न सके. हालांकि मौका मिलने पर पीड़ित ने दूसरे सहपाठी के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी.

    मारपीट के बाद छात्र इतना डर गया कि दो दिनों तक किसी से कुछ नहीं बोला. तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उसने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया.

    वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात

    आरोपियों ने करीब 8 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो भी बनाया. वीडियो में पीड़ित छात्र सिर्फ अंडरवियर में दिखाई दे रहा है. चारों ओर से घिरे आरोपी बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहे हैं. बीच-बीच में उसे पानी पिलाया जाता है और फिर पुशअप्स करने के लिए मजबूर किया जाता है. इसके बाद जख्मों पर नमक रगड़ते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की पीठ और जांघ पर बेल्ट के 40 से ज्यादा निशान हैं. पीठ पर एक गहरा जख्म भी मिला है.

    मामले की सूचना मिलने के बाद निरसा पुलिस विद्यालय पहुंची और एक मोबाइल फोन जब्त किया. गुरुवार रात सरायढेला पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्र का बयान दर्ज किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और वार्डन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. घटना रात के समय हुई, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी. इससे स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

    स्कूल प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

    विद्यालय प्रबंधक सी.के. यादव ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं.

    निरसा के एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने कहा कि मामला गंभीर है. पीड़ित छात्र का बयान दर्ज कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
    Next Article जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.