Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 12:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»UP : अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग के बाद तनाव, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस के साथ पीएसी-आरएएफ तैनात
    ट्रेंडिंग

    UP : अलीगढ़ में मॉब लिंचिंग के बाद तनाव, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, पुलिस के साथ पीएसी-आरएएफ तैनात

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अलीगढ़ : यूपी के अलीगढ़ में चोरी के शक में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए शख्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. पोस्टमॉर्टम में उसके शरीर पर 22 चोट के निशान पाए गए हैं. तीन पसलियां भी टूटी हुई थीं. फेफड़े क्षतिग्रस्त थे और सिर में चोट लगने की वजह से खून का थक्का जम गया था. फिलहाल मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भीड़ में शामिल 7 अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. शुक्रवार को देखते हुए आला अधिकारी इलाके में मौजूद हैं. मालूम हो कि मंगलवार को अलीगढ़ के मामू भांजा इलाके में औरंगजेब (फरीद) नाम के शख्स को चोरी के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था. लोग सड़कों पर उतर आए थे. पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई थी. हालांकि पुलिस ने हालात को बिगड़ने नहीं दिया.

    छावनी में तब्दील हुआ इलाका

    गौरतलब है कि औरंगजेब की हत्या के बाद अलीगढ़ के कुछ इलाकों में तनाव है. सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. धारा-144 लागू कर दी गई है. शुक्रवार को देखते हुए शहरी इलाकों में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ की बटालियन तैनात की गई हैं और संवेदनशील इलाकों में गश्त भी की गई.

    मामले में अलीगढ़ के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी के शक में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की पिटाई की गई. पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मंगलवार रात से ही फोर्स अलर्ट पर है. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.

    वहीं, मामले के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है. कुछ लोगों ने विरोध किया है, उन्हें समझाया गया है. शहर में तनाव था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है. माहौल पर नजर रखी जा रही है. दोनों पक्षों से संवाद बनाए रखा गया है.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोचिंग में पढ़ने आये युवक पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article JK Assembly Election : एक्शन में चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    April 29, 2026
    कोर्ट की खबरें

    मेघालय हनीमून मर्डर केस: 320 दिन बाद मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, कोर्ट ने बताई ये वजह

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    April 29, 2026

    मेघालय हनीमून मर्डर केस: 320 दिन बाद मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, कोर्ट ने बताई ये वजह

    April 29, 2026

    शादी में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल; मातम में बदली खुशियां

    April 29, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.