रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा परिसर पहुंचकर वहीं तंबू गाड़कर धरना देने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी विधानसभा के पास जुटने लगे थे और मौके पर तंबू लगाया जा रहा था.
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने लाठीचार्ज कर विधानसभा परिसर को खाली करा रही है. इससे पहले छात्र की बैरिकैडिग तोड़कर विधानसभा पहुंचे थे, जिसमें आंसू गैस के गोले दागे गए और वाटर कैनन चलाया गया.
यह दूसरी बार है जब पुलिस प्रदर्शनकारियों पर हल्के बल का प्रयोग कर रही है.
Also Read: JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी



