Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड शराब प्रकरण की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच का अगला चरण शुरू कर दिया है. अब विभागीय अधिकारियों से पूछताछ के साथ उपलब्ध दस्तावेजों, नोटशीट, अनुमोदनों और डिजिटल साक्ष्यों का भी मिलान किया जा रहा है.

    एसीबी के अनुसार, हाल में दर्ज किए गए बयानों और जांच में मिले दस्तावेजों के क्रमिक विश्लेषण में कई महत्वपूर्ण तथ्य और नए बिंदु सामने आए हैं. इसी सिलसिले में तत्कालीन उत्पाद आयुक्त (मुख्यालय) राकेश कुमार और तत्कालीन सहायक उत्पाद आयुक्त (मुख्यालय) मनोज कुमार के विस्तृत बयान दर्ज किए गए हैं. पूछताछ के दौरान कई नए तथ्य सामने आने की बात एसीबी ने कही है.

    समन के बावजूद नहीं पहुंचे 4 अधिकारी

    वहीं, FLORENCE HEALTH CARE AND RESEARCH CENTER PRIVATE के निदेशक जतीन सहाय तथा A2Z Infra Services Ltd के निदेशक अरूण गौर, मनोज तिवारी और विकास अग्रवाल को 10 अगस्त को एसीबी रांची कार्यालय में पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया गया था. हालांकि, चारों निर्धारित तारीख पर ACB के समक्ष उपस्थित नहीं हुए.

    11 अगस्त को तीन अधिकारियों से पूछताछ

    जांच को आगे बढ़ाते हुए एसीबी ने 11 अगस्त को तत्कालीन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल और मंगल प्रसाद सहाय तथा तत्कालीन उत्पाद निरीक्षक मिनाश्री प्रसाद को समन जारी किया है.

    इन अधिकारियों से विभागीय फाइलों, नोटशीट, अनुमोदनों और उपलब्ध अभिलेखों के साथ-साथ अब तक जांच में सामने आए साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

    एसीबी का कहना है कि जांच चरणबद्ध और साक्ष्य-आधारित तरीके से आगे बढ़ रही है. नए बयानों का मिलान दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य गवाहों के बयानों से किया जा रहा है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का वस्तुनिष्ठ सत्यापन किया जा सके. एजेंसी ने कहा है कि जांच को निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा.

    Also Read: झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    झारखंड शराब प्रकरण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान
    Next Article JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.