Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के पक्ष में आवाज उठाई है. राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.

    राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील की.

    राहुल गांधी गांधी ने इससे पहले दिल्ली में हुए नीट के विद्यार्थियों के प्रोटेस्ट को भी गलत बताया था. जिसमें प्रधानमंत्री को सीधा जिम्मेवार बताया था. नीट प्रोटेस्ट में तत्कालिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्टीफा देना पड़ा था.

    विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई

    राहुल गांधी का बयान ऐसे समय आया है, जब सोमवार को झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया. प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया.

    प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बनी. पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और लाठीचार्ज भी किया गया. बाद में प्रदर्शनकारी विधानसभा के सामने लगाए बैरिकैडिंग तोड़कर विधानसभा के अंदर पहुंचे.

    ज्ञात हो, छात्र लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के दौर भी हो चुके हैं, लेकिन सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है.

    इसी बीच राहुल गांधी के बयान ने छात्र आंदोलन को नया राजनीतिक समर्थन दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि छात्रों की मांगों का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद और बातचीत से होना चाहिए.

    Also Read: झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    JPSC प्रोटेस्ट कांग्रेस राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी
    Next Article झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.